फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In-laws were beaten up hostage

मायके वालों के साथ मिलकर ससुरालीजनों को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
In-laws were beaten up hostage
कानपुर देहात। पति की मौत के बाद मकान में कब्जा करने के लिए महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर मंगलवार भोर पहर धावा बोल दिया। ससुराल वालों को बंधकर बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सीढ़ी लगवाकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और शांतिभंग की कार्रवाई की। घटना यूपीसीडा आवासीय क्षेत्र जैनपुर की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के आवासीय क्षेत्र यूपीसीडा जैनपुर के रामनाथ ने बताया कि छोटे बेटे अंतरिक्ष की मौत अगस्त में हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी वार्ड नंबर 11 श्रीनगर झींझक स्थित मायके चली गई थी। मंगलवार भोर पहर वह नौ लोगों के साथ आई। आते ही इन लोगों ने पत्नी सुनीता, बेटे आशीष कुमार के बंधक बनकर पीटना शुरू कर दिया। रामनाथ का आरोप है कि गैस सिलिंडर की पाइप लाइन निकाल कर उसके मुंह में डाल कर गैस खोल दी। सुनीता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर पड़ोसियों ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद जैनपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल लेकर पहुंचे। पुलिस ने सीढ़ी लगवाकर मकान का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद दोनों पक्षों से कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली में आरोपी पक्ष से सुनीता ने बताया कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन उसका मकान हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। मकान उसके पति के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कुल 13 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed