फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kho-Kho, Chaudhary Ranbir Singh, Lucknow, Maharshi Dayanand, and Punjab Universities Emerge Victorious

Kanpur News: खो-खो में चौधरी रणबीर सिंह, लखनऊ, महर्षि दयानंद और पंजाब विश्वविद्यालय जीते

Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
In Kho-Kho, Chaudhary Ranbir Singh, Lucknow, Maharshi Dayanand, and Punjab Universities Emerge Victorious
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में आयोजित उत्तर क्षेत्र पुरुष खो-खो चैंपियनशिप में दूसरे दिन मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विवि, लखनऊ विवि, महर्षि दयानंद विवि, पंजाब विवि ने अपने-अपने मुकाबले जीते। केंद्रीय विवि जम्मू और देव संस्कृत विवि को दूसरी टीमों के न आने के चलते वॉकओवर से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में चौधरी रणबीर सिंह विवि ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 33–28 से और दूसरे मैच में लखनऊ विवि ने केंद्रीय विवि हरियाणा को 45–20 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में महर्षि दयानंद विवि ने बुंदेलखंड विवि को 48–04 से और चौथे मैच में पंजाब विवि ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि को 30–22 से हराया।
विज्ञापन


पांचवें मुकाबले में केंद्रीय विवि जम्मू को डॉ. एसवीएस विवि की अनुपस्थिति के चलते वॉकओवर मिला। छठवें मैच में देव संस्कृत विवि को संत बीबीएस विवि के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर प्रदान किया गया। इससे पहले दूसरे दिन चैंपियनशिप की शुरुआत प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, अधिकृत निदेशक भूपेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed