{"_id":"613affe0d2b28240757a90aa","slug":"in-kaun-banega-crorepati-ashutosh-shukla-the-bank-officer-of-bhitargaon-won-3-20-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति में भीतरगांव के बैंक अधिकारी आशुतोष शुक्ला ने जीते 3.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति में भीतरगांव के बैंक अधिकारी आशुतोष शुक्ला ने जीते 3.20 लाख
Fri, 10 Sep 2021 12:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति में भीतरगांव के बैंक अधिकारी आशुतोष शुक्ला ने जीते 3.20 लाख
- फोटो : amar ujala
बैंक ऑफ बड़ौदा की भीतरगांव शाखा के सहायक प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 3.20 लाख रुपये जीते हैं। उन्होंने 12 सवालों के सही जवाब देकर 12 लाख 50 रुपये जीत लिए थे। 25 लाख रुपये के लिए पूछे गए 13वें सवाल का वह सही उत्तर नहीं दे पाए।
इसके चलते शो के नियम के अनुसार वे पहले पड़ाव पर आ गए और 3.20 लाख रुपये से ही उन्हें संतुष्टि करनी पड़ी। मूलरूप से प्रतापगढ़ के महेशगंज रामा का पुरवा निवासी आशुतोष शुक्ला भीतरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात हैं। कानपुर नगर में परिवार के साथ रहते हैं।
आशुतोष ने बताया कि वह कई साल से इस शो का हिस्सा बनने के लिए प्रयासरत थे। 13वें सीजन में उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉटशीट पर बैठने का मौका मिला। शो का प्रसारण बुधवार रात को किया गया, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आए।

पत्नी मोनिका मिश्रा के साथ शो में पहुंचे आशुतोष बताते हैं कि अमिताभ बच्चन को इतने करीब से देखना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। पत्नी और मेरी पूरी जिंदगी के लिए यह एक अविस्मरणीय पल है। कहते हैं जीती गई इनामी राशि से कहीं बढ़कर है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठना। आशुतोष एक सप्ताह पहले ही स्थानांतरित होकर यहां आए हैं।
13वां सवाल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ये रहा...
गाइसाल ट्रेन दुर्घटना के बाद नैतिक आधार पर किस रेल मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था?
(a) लालबहादुर शास्त्री (b) सीके जाफर शरीफ (c) नीतीश कुमार (d) ललित नारायण मिश्र
गलत जवाब : आशुतोष ने इस सवाल के जवाब में लालबहादुर शास्त्री का नाम लॉक कराया था। हालांकि सही उत्तर नीतीश कुमार है।
(दो अगस्त 1999 को पश्चिम बंगाल के गाइसाल में अवध-असम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल आपस में टकरा गई थीं।)