फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur dehat seized the hooter and challaned the Bolero of the district panchayat member

कानपुर देहात में हूटर जब्त कर जिला पंचायत सदस्य की बोलेरो का किया चालान

Thu, 13 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
In Kanpur dehat seized the hooter and challaned the Bolero of the district panchayat member
नाही ज्यूनिया गांव में जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से हूटर उतरवाते सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस आईटीपीबी के जवानों के साथ जगह-जगह रूट मार्च कर रही है। बुधवार को पुलिस व आईटीबीपी की टीम नाहीं ज्यूनियां गांव में खड़ी जिला पंचायत सदस्य की कार में भाजपा का झंडा व हूटर लगा देख रुक गए।
विज्ञापन

सीओ ने बोलेरों से हूटर उतरवा कर जब्त कर लिया। बोलेरो का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कराया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य को गाड़ी हूटर न लगाने की चेतावनी भी दी। रनियां, सरवनखेड़ा व गजनेर भी पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों के साथ सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह, गजनेर थाना प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने संवेदनशील गांवों में बुधवार को रूट मार्च किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व आईटीबीपी के जवान चल रहे थे। रूट मार्च के दौरान अफसर नाहीं ज्यूनियां गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तिलौंची से जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह चौहान की बोलेरो में हूटर व भाजपा का झंडा लगा मिला। सीओ ने गाड़ी से तत्काल हूटर उतरवा कर जब्त कर लिया। साथ ही सदस्य को हूटर न लगाने की हिदायत दी। गाड़ी का एमवी एक्ट में चालान कराया।
इस दौरान ग्रामीणों से शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए कहा गया। इसके बाद पतरा सड़वा, मंगटा में रूट मार्च किया गया। दोनों गांव संवेदनशील श्रेणी में हैं। गजनेर कस्बा में भी सुरक्षा कर्मियों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। थाना के पास से बाजार होते हुए लकड़मड़ी, मुख्य चौराहा होते हुए सुरक्षाकर्मी वापस थाने पहुंचे।

इसी तरह से सरवनखेड़ा, दुआरी, गंगरौली भी रूट मार्च कर ग्रामीणों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्ती से निपटने का संदेश दिया गया। शाम को रनियां में रूट मार्च किया गया। इस दौरान कई जगह दीवारों पर पेंटिंग देख सीओ ने रनियां चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed