फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur countryside, IG saw the excavation site in the district hospital, questioned people and employees

कानपुर देहात में आईजी ने जिला अस्पताल में देखा खुदाई स्थल, की पूछताछ

Sat, 11 Dec 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
In Kanpur countryside, IG saw the excavation site in the district hospital, questioned people and employees
जिला अस्पताल में खुदाई स्थल को देखते आईजी प्रशांत कुमार, डीएम जेपी सिंह व मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मिट्टी खुदाई कर बाहर भेजने के मामले में कर्मचारियों के बवाल पर शुक्रवार को आईजी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिसर में चल रहे खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मरीज पंजीकरण कक्ष के कर्मचारियों व मौजूद लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

आईजी प्रशांत कुमार शुक्रवार को सबसे पहले माती कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद आईजी, डीएम जेपी सिंह व एसपी केके चौधरी के साथ जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले परिसर में हो रहे मिट्टी खुदाई स्थल को देखा और जानकारी ली। क्षतिग्रस्त रास्ते व फैले कीचड़ की स्थिति देखी। इसके बाद ओपीडी में मरीज पंजीकरण कक्ष पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अमित कुशवाहा से पूछताछ की। कर्मचारी ने बताया कि गुरुवार को वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला अपने साथियों के साथ आए और पर्चा बनाने से रोक दिया। इसके बाद आईजी ने ओपीडी के मुख्य गेट पर मौजूद लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद पूर्व अकबरपुर चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, सभासद श्याम तिवारी आदि ने कर्मचारियों की अराजकता से मरीजों को हुई परेशानी के बाबत बताया। आईजी ने मरीज व तीमारदारों को किसी तरह की दिक्कत न होने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।

बीमारी की शिकायत पर जेल से लाया गया वार्ड ब्वॉय
शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजे गए वार्ड ब्वॉय ने देर शाम पेट व सीने में दर्द होने होने की जानकारी जेल के अधिकारियों को दी। इस पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल कर्मी जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए। यहां ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने अल्ट्रासाउंड व कार्डियोलॉजी की व्यवस्था न होने के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed