{"_id":"60cf4035240d500dae13db90","slug":"in-hardoi-family-uncle-raped-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: हरदोई में पारिवारिक चाचा ने युवती से किया दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात, पत्नी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: हरदोई में पारिवारिक चाचा ने युवती से किया दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात, पत्नी समेत गिरफ्तार
Sun, 20 Jun 2021 06:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते के चाचा ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई और 17 जून को गर्भपात होने पर घटना का पता उसके परिजनों को चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई और 17 जून को गर्भपात होने पर घटना का पता उसके परिजनों को चला। युवती की तहरीर पर आरोपी चाचा और उसकी पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन माह पूर्व पारिवारिक चाची आशा उसे चूल्हा पुतवाने के लिए अपने घर बुला ले गई थी। इसके बाद चाची उसे घर के अंदर छोड़कर चली गई। आरोप है कि घर में मौजूद चाचा नारद ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बदनामी के भय से युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ दिन बाद युवती गर्भवती हो गई, तो उसने गर्भपात की दवाइयां खानी शुरू कर दीं। 17 जून को गर्भपात हो गया, तो घटना की जानकारी युवती के परिजनों को भी हो गई।
18 जून को परिजनों के साथ युवती लोनार कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद नारद और उसकी पत्नी आशा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि आरोपी पारिवारिक रिश्तेदार ही हैं।
भ्रूण की तलाश में खंगाला शौचालय
घटना की हकीकत जानने के लिए लोनार पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक गर्भपात के दौरान भ्रूण को शौचालय के टैंक में बहा दिया गया था। इस पर पुलिस ने शौचालय के टैंक को भी साफ कराया, लेकिन फिलहाल भ्रूण नहीं मिला।