{"_id":"6afa067a08065fa9c10642b3","slug":"in-akbarpur-a-cc-drain-will-be-built-along-the-highway-till-kripalpur-kanpur-news-c-220-1-akb1002-152129-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अकबरपुर में कृपालपुर के आगे तक हाईवे किनारे बनेगा सीसी नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अकबरपुर में कृपालपुर के आगे तक हाईवे किनारे बनेगा सीसी नाला
Mon, 16 Nov 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में कृपालपुर से आगे की तरफ बाढ़ापुर बरसाती नाला है। जबकि हाईवे किनारे की तरफ नाला नहीं होने से जल निकासी की समस्या होती है। नवयुग पालिका योजना में करीब 600 मीटर लंबाई वाले सीसी नाला निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसी माह डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी। करीब 1.70 लाख रुपये खर्च का अनुमान है।
अकबरपुर के कृपालपुर (शिवाजी नगर) में हाईवे किनारे बस्ती है। यहां नव निर्माण भी हो रहे हैं। हालांकि जल निकासी के लिए नाला नहीं बना है। इससे घरों का गंदा पानी और बरसाती पानी इधर-इधर गड्ढों में एकत्र होता है। खेतों की ओर गंदा पानी जाने का किसान विरोध करते हैं। कृपालपुर में हाईवे की तरफ कच्चा नाला है। इसी से भरोसे जल निकासी है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नवयुग पालिका योजना के तहत एक ट्रैक्टर एजेंसी से लेकर बाढ़ापुर बरसाती नाला तक ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया था।
शासन स्तर पर हुई समिति की बैठक में बीते छह नवंबर को इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह नाला बनने से अकबरपुर थाना, आंबेडकर नगर की तरफ की जल निकासी दुरुस्त होगी। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि ढका हुआ सीसी नाला बनेगा। यह करीब छह सौ मीटर लंबा होगा। नाला निर्माण पर करीब 1.70 करोड़ की लागत आएगी। इस नाले से बरसाती या अन्य जल निकासी सीधे बाढ़ापुर नाला के जरिये हो सकेगी।
विज्ञापन
.................
बारिश में थाना परिसर हो जाता जलमग्न
अकबरपुर में थाना परिसर शुक्ल तालाब के आगे की ओर बना है। पूर्व में हाईवे किनारे की ओर कच्चा खड्ड था तो बरसाती पानी यहां भर जाता था। बाद में हाईवे के किनारे की ओर लोगों ने मकान बना लिए। इसके बाद कच्चा खड्ड खत्म हो गया। इसकी वजह से बरसाती पानी निकासी नहीं होती है। तेज बारिश होने पर थाना परिसर जलमग्न हो जाता है। यह नाला बनने से जल निकासी दुरुस्त होगी।