{"_id":"67ab8e37ed3cef036b0f3f99","slug":"in-a-dispute-between-children-sticks-were-used-a-womans-hand-was-broken-etawa-news-c-216-1-etw1005-121460-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बच्चों में विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बच्चों में विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला का हाथ टूटा
विज्ञापन
::मारपीट में घायल सुधा।
- फोटो : ::मारपीट में घायल सुधा।
इटावा। बच्चों में विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक महिला का हाथ टूट गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सोमवार शाम थाना क्षेत्र चौबिया के गांव नगला पीते में बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने कार्रवाई न करने की बात कहते हुए थाने में समझौता कर लिया था। वहीं, मंगलवार दोपहर घायल महिला सुधा के पति सीनोद ने बताया कि दोबारा दूसरे पक्ष ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसके परिवार के लोगो के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट में उसकी पत्नी का हाथ टूट गया है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी भाग गए। घायल महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ में फैक्चर निकलने पर डॉक्टरों ने उसका प्लास्टर कर दिया है। थानाध्यक्ष चौबिया संजय सिंह ने बताया कि महिला सुधा की तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल कराकर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी गजेंद्र ,वीरेंद्र ,अनुज उर्फ पिल्लू समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि एक आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।