फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   in 2000 match fixing was over in kanpur

2000 में कानपुर से ही निकला था फिक्सिंग का जिन्न

Fri, 12 May 2017 03:00 PM IST
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 May 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
in 2000 match fixing was over in kanpur
डेमो
क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा क्रिकेट का जिन्न भी शहर से ही निकला था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने हैंसी क्रोनिए और बिजनेसमैन संजय चावला की रिकॉर्डिंग सुनी थी। इस प्रकरण में भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुरुद्दीन और मध्यक्रम के बल्लेबाज अजय जडेजा भी फंसे थे।
विज्ञापन


हैंसी क्रोनिए ने दक्षिण अफ्रीकी कोर्ट के सामने मैच हारने के लिए रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने बताया था कि 1996 में कानपुर टेस्ट मैच को गंवाने के लिए उन्होंने बुकी मुकेश गुप्ता से रुपये लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुकेश से उनकी मुलाकात अजहर ने ही करवाई थी। इसके बाद इस प्रकरण में कुछ अन्य खिलाड़ियों अजय जडेजा, निखिल चोपड़ा और नयन मोंगिया का नाम आया था।  इसके बाद बीसीसीआई ने अजहर पर आजीवन व अन्य खिलाडियों पर पांच पांच साल का प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट संघ ने हैंसी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। साथ ही दिल्ली पुलिस ने हर्शेल गिब्स और निक्की बोए को भी पूछताछ के लिए सूुचिबद्ध किया था और दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने दोनों पर छह छह माह का प्रतिबंध लगाया था।


दो साल बाद क्रोनिए की असामायिक मौत के कारण यह केश बंद हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए दोनों अफ्रीकी खिलाड़ी लंबे समय तक भारतीय दौरे पर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed