फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Impotence in the affair of six pack: injection of hormones kills sperm, blood flow is affected

सिक्स पैक के चक्कर में हो रहे नपुंसक: हारमोंस के इंजेक्शन से मर जाते हैं शुक्राणु, प्रभावित होता है खून का बहाव

Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

डायबिटीज के कारण रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती हैं और रक्त प्रवाह कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में नपुंसकता के 42 फीसदी नए रोगी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Impotence in the affair of six pack: injection of hormones kills sperm, blood flow is affected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्स पैक बनाने के चक्कर में युवा हारमोंस का इंजेक्शन लगवा लेते हैं। इसका साइड इफेक्ट यह होता है कि शुक्राणु मर जाते हैं और नपुंसकता आ जाती है। मुंबई के सेक्सुअल हेल्थ फिजीशियन एवं काउंसलर प्रोफेसर दीपक के जुमानी ने बताया कि टेस्टोस्टेरॉन हारमोन के इंजेक्शन लगाने से शरीर में यह हारमोन बनना बंद हो जाता है।
विज्ञापन


इससे एजूस्परमिया रोग हो जाता है। इसमें शुक्राणु घटने लगते हैं और उनकी संख्या शून्य भी हो सकती है। वर्ल्ड डायबिटीज-डे के मौके पर आयोजित केडीएकॉन-2021 में डॉ. जुमानी ने डायबिटीज रोगियों में होने वाली नपुंसकता के नवीनतम उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तरीका यह है कि डायबिटीज रोगी से डॉक्टर को खुद उससे यौन शक्ति के संबंध में पूछना चाहिए।
विज्ञापन


रोगी झिझक की वजह से खुद नहीं बता पाते। उसे बताना चाहिए कि यौन कमजोरियों का इलाज उपलब्ध है। डायबिटीज के कारण रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती हैं और रक्त प्रवाह कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में नपुंसकता के 42 फीसदी नए रोगी सामने आए हैं। पोस्ट कोविड रोगियों में भी यह दिक्कत बढ़ी है। इसके अलावा मानसिक तनाव से भी यह दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पीनाइल इम्प्लांट के बारे में बताया। यह एक तरह का छोटे पाइप होता है जिसे व्यक्ति के अंग विशेष में लगाया जाता है। इसका बटन शरीर के बाहर होता है। उन्होंने बताया कि देसी इम्प्लांट की कीमत करीब 40 हजार और अमेरिकी कीमत सवा लाख है।

डायबिटीज रोगी दिन में छह बार खाएं
केडीएकॉन-2021 में एम्स दिल्ली से मेजर जनरल डॉ. आरके मारवाह ने बताया कि डायबिटीज के रोगियों को दिन में छह बार खाना चाहिए। लोग एक बार में ही खा लेते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर इसी खाने को दो-दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं तो ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।


उन्होंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली डायबिटीज के संबंध में बताया। कहा कि अगर महिला को पहले से डायबिटीज के बारे में पता है तो गर्भधारण करने के पहले ब्लड शुगर नियंत्रित कर लें। इसका दुष्प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ता है। प्रि डायबिटिक को अपनी लाइफ स्टाइल बदलकर खुराक नियंत्रित कर लेनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed