फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illicit liquor caught in Kanpur, STF and police recovered 195 cases, was going to Bihar hiding among pesticide

कानपुर में अवैध शराब पकड़ी: STF और पुलिस ने बरामद की 195 पेटी, कीटनाशक दवाओं के बीच छिपाकर जा रही थी बिहार

Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 08:53 AM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस और एसटीएफ ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार जा रही एक ट्रक अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि कीटनाशक दवाओं के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थीं।

विज्ञापन
Illicit liquor caught in Kanpur, STF and police recovered 195 cases, was going to Bihar hiding among pesticide
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एसटीएफ और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 195 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक के बीच में शराब को छिपाकर ट्रक से ले जा रहे थे।

विज्ञापन

आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ ने मंगलवार तड़के सूचना दी कि कन्नौज की ओर से हरियाणा से तस्करी कर शराब ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने बिठूर रोड तिराहे के पास ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के चंडौस अमृतपुर निवासी मनोहर चौधरी और हरियाणा के रेवाड़ी निवासी मुकेश उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि कीटनाशक दवाओं के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। तस्करों के पास कीटनाशक सप्लाई की बिल्टी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार के लालच में दवाइयों में लोड़ किया था शराब
ट्रक चालक मुकेश ने बताया कि जयपुर से उसने पहले दवा लोड की थी। इसके बाद हरियाणा के रेवाड़ी निवासी नरेश के साथ पानीपत से शराब की पेटियां लादीं, जो दवाओं के बीच छिपाकर रख दीं। नरेश ने बिहार के आरा में किसी गोेविंद उर्फ नवीन तक पेटियां पहुंचाने को कहा था। नरेश दिल्ली में ही उतर गया। मुकेश ने बताया कि इसके बदले उसे 20 हजार रुपये मिलने थे।

आठ सौ की बोतल 5500 में बेचते थे बिहार में
तस्करों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के हरियाणा से शराब ले जाकर वहां महंगे दामों पर बेचते हैं। हरियाणा से 800 रुपये की बोतल लाकर इसे बिहार में 5500 रुपये में बेचते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि कन्नौज से एसटीएफ लगातार ट्रक का पीछा कर रही थी उन्हीं की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed