फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal telephone exchange case: 10-10 sim were being issued on the one id

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामला: एक ही आधार पर जारी हो रहे थे दस-दस सिम, एक्टिव करने वालों की बन रही सूची

Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
सार

एटीएस की जांच में सामने आया कि अवैध टेलीफोन एक्सचेंज में एक ही आधार या दस्तावेज पर दस-दस सिम जारी किए गए। प्री एक्टिवेडेट सिम की वजह से ही एक्सचेंज का धंधा फल-फूल रहा था।

विज्ञापन
Illegal telephone exchange case: 10-10 sim were being issued on the one id
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पकड़े गए तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज की जांच कर रही एटीएस को जानकारी मिली है कि जितने सिम बरामद किए गए, उनमें से कई में एक ही व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। एक ही आधार या दस्तावेज पर दस-दस सिम जारी किए गए और उन्हें इस अवैध एक्सचेंज नेटवर्क कर पहुंचाया गया। सूत्रों का कहना है कि प्री एक्टिवेडेट सिम की वजह से ही यह एक्सचेंज का धंधा फल-फूल रहा था।

विज्ञापन


ज्यादातर नंबर से जुड़े आधार व अन्य दस्तावेजों में महाराष्ट्र के अलावा यूपी व बिहार के लोगों के ब्योरे हैं। एटीएस एयरटेल और बीएसएनएल से उन दुकानदारों का डेटा लेकर जांच में सूची बनाने में जुट गई है, जिन्होंने प्री एक्टिवेटेड सिम जारी किए। आधार नंबरों के आधार पर उनके नाम जारी सभी सिमों का डेटा जुटाकर यह देखा जाएगा कि आधार व अन्य दस्तावेजों के असली मालिकों ने कोई सिम इश्यू कराया, जिसके बहाने इस नेटवर्क ने अवैध तरीके से और सिम जारी कर लिए या दस्तावेज धारक भी पैसे लेकर सिम के लिए अपनी जानकारी इस नेटवर्क के साथ साझा करते थे। इस नेटवर्क को तोड़ने से भविष्य में और पनपने वाले अवैध एक्सचेंज के गोरखधंधे पर भी नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मुंबई से कानपुर में तीन एक्सचेंज नियंत्रित करने वाला मुख्य सरगना अभी भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed