{"_id":"646d00069d83861cf80fc5ba","slug":"illegal-telephone-exchange-case-10-10-sim-were-being-issued-on-the-one-id-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामला: एक ही आधार पर जारी हो रहे थे दस-दस सिम, एक्टिव करने वालों की बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामला: एक ही आधार पर जारी हो रहे थे दस-दस सिम, एक्टिव करने वालों की बन रही सूची
Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 May 2023 11:34 PM IST
सार
एटीएस की जांच में सामने आया कि अवैध टेलीफोन एक्सचेंज में एक ही आधार या दस्तावेज पर दस-दस सिम जारी किए गए। प्री एक्टिवेडेट सिम की वजह से ही एक्सचेंज का धंधा फल-फूल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पकड़े गए तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज की जांच कर रही एटीएस को जानकारी मिली है कि जितने सिम बरामद किए गए, उनमें से कई में एक ही व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। एक ही आधार या दस्तावेज पर दस-दस सिम जारी किए गए और उन्हें इस अवैध एक्सचेंज नेटवर्क कर पहुंचाया गया। सूत्रों का कहना है कि प्री एक्टिवेडेट सिम की वजह से ही यह एक्सचेंज का धंधा फल-फूल रहा था।
विज्ञापन
ज्यादातर नंबर से जुड़े आधार व अन्य दस्तावेजों में महाराष्ट्र के अलावा यूपी व बिहार के लोगों के ब्योरे हैं। एटीएस एयरटेल और बीएसएनएल से उन दुकानदारों का डेटा लेकर जांच में सूची बनाने में जुट गई है, जिन्होंने प्री एक्टिवेटेड सिम जारी किए। आधार नंबरों के आधार पर उनके नाम जारी सभी सिमों का डेटा जुटाकर यह देखा जाएगा कि आधार व अन्य दस्तावेजों के असली मालिकों ने कोई सिम इश्यू कराया, जिसके बहाने इस नेटवर्क ने अवैध तरीके से और सिम जारी कर लिए या दस्तावेज धारक भी पैसे लेकर सिम के लिए अपनी जानकारी इस नेटवर्क के साथ साझा करते थे। इस नेटवर्क को तोड़ने से भविष्य में और पनपने वाले अवैध एक्सचेंज के गोरखधंधे पर भी नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मुंबई से कानपुर में तीन एक्सचेंज नियंत्रित करने वाला मुख्य सरगना अभी भी फरार है।
विज्ञापन