फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal nursing homes are not sending samples of dengue fever patients

खुलासा: बुखार के मरीजों की डेंगू की जांच के सैंपल नहीं भेज रहे अवैध नर्सिंग होम, पकड़ा जाएगा फर्जीवाड़ा

Tue, 31 Aug 2021 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Aug 2021 09:48 AM IST
सार

नर्सिंगहोमों में भर्ती रोगियों की रैपिड कार्ड से एंटीजन जांच कराई जा रही है। रोगी पॉजिटिव तो निकल रहे हैं लेकिन जांच मान्य न होने से इनका नोटिफिकेशन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Illegal nursing homes are not sending samples of dengue fever patients
डेंगू

विस्तार

कानपुर में बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित निजी नर्सिंगहोम बुखार के रोगियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। अपनी पोल न खुल जाए, इसलिए डेंगू की जांच के लिए इन रोगियों के ब्लड सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सैंपल भेजने पर उन्हें फार्म भरना पड़ेगा और अगर रोगी डेंगू पॉजिटिव आता है तो नोटिफिकेशन के लिए उन्हें सीएमओ कार्यालय में सूचित करना पड़ेगा। इससे उनके अवैध होने की पोल खुल जाएगी। नर्सिंगहोमों में भर्ती रोगियों की रैपिड कार्ड से एंटीजन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

रोगी पॉजिटिव तो निकल रहे हैं लेकिन जांच मान्य न होने से इनका नोटिफिकेशन नहीं हो रहा है। जांच में प्लेटलेट्स कम निकलने पर निजी पैथोलॉजियों से मंगाकर चढ़ाई जा रही है। रोगियों के तीमारदारों ने बताया कि निजी पैथोलॉजी से आठ सौ से 1200 रुपये के बीच प्लेटलेट्स मिल रही हैं।

70-80 हजार प्लेटलेट्स काउंट होने पर रोगियों को डेंगू बता दिया जाता है। ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर बुखार के मरीज कल्याणपुर, नौबस्ता, रामादेवी आदि इलाकों के निजी नर्सिंगहोमों में भर्ती हैं। बुखार के रोगी सुनील और राजेश कुमार ने बताया कि नर्सिंगहोम से जांच कराने के लिए कहा गया तो स्टाफ ने कहा कि अपना सैंपल लेकर खुद मेडिकल कालेज चले जाओ।

उधर, हैलट, उर्सला ब्लड बैंक के अलावा निजी पैथोलॉजियों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है। डेंगू की जांच के लिए मेडिकल कालेज और उर्सला की लैब ही मान्य है। यहां एलाइजा टेस्टिंग होती है। लेकिन उर्सला में किट न होने के कारण यहां भर्ती रोगियों की भी एंटीजन जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने अपील की है कि डेंगू जांच के लिए सैंपल मेडिकल कालेज भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed