फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सांसद ने खाेली मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन के अधिकारियाें के दावाें की पाेल

Thu, 29 Mar 2018 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in uttar pradesh bjp government
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में भाजपा के एक सांसद ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन के अधिकारियाें के दावाें की पाेल खाेल कर रख दी है। मुख्यमंत्री एवं प्रशासन के अधिकारी भले ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लग जाने का दावा कर रहे हों लेकिन सत्तारूढ़ दल के सांसद ने सारा कच्चा चिठ्ठा खाेलकर रख दिया है। 

 


 

illegal mining in uttar pradesh bjp government
अवैध बालू खनन
बांदा-चित्रकूट के भाजपा सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर एक बार फिर आरोप लगाया है कि दोनों जिलों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जारी है। सांसद ने दोटूक शब्दों में कहा है कि खनिज, परिवहन और पुलिस अधिकारी रोजाना लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। 

 
illegal mining in uttar pradesh bjp government
नदी से अवैध रूप से हाेता है खनन
मुख्यमंत्री से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री और पुलिस महानिदेशक कई बार दावे कर चुके हैं कि अवैध खनन काबू में है। दूसरी तरफ भाजपा के ही सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने पूर्व में भी बांदा-चित्रकूट में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप लगाए थे और अब फिर मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के बांदा और चित्रकूट जिलों में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
illegal mining in uttar pradesh bjp government
अवैध बालू खनन
पट्टाधारक स्वीकृत क्षेत्रफल से कई गुना अधिक में अवैध खनन कर रहे हैं। पोकलैंड मशीनें नदी की जलधारा से बालू निकाल रही हैं। नदियों की हालत बिगड़ती जा रही है। सांसद ने साफ शब्दों में लिखा है कि दोनों जिलों के खनिज अधिकारी और पुलिस थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में रोजाना लाखों की वसूली कर रहे हैं। सांसद ने कहा है कि ओवरलोड ट्रक निकलने से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed