फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाऊमीन-बर्गर खाने से नहीं भरता है दिल ताे यह खबर पढ़ने के बाद उड़ जाएंगे अापके हाेश

Wed, 28 Mar 2018 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
if you love to eat burger and chowmin
डेमो पिक
चाऊमीन-बर्गर देखते ही अगर अापके मुंह में लार टपकने लगती है अाैर अाप खाने के लिए उतावले हाेने लगते हैं ताे जरा ध्यान देने की जरूरत है। फास्टफूड का अधिक सेवन लीवर के लिए घातक है। लीवर की कई परेशानियां घेर सकती हैं। ज्यादातर पेट रोगी चाऊमीन व मोमोज के शौकीन ही पाए जाते हैं। 


 

 

if you love to eat burger and chowmin
डेमो पिक
अमूमन हर शहर का हाल है कि शाम होते ही तिराहा-चौराहा पर ठेलियों की कतार लग जाती है। यहां अधिकांश फास्टफूट की तैयार किया जाता है। चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, पावभाजी, पेटीज, रोल आदि चीजें खाने वालों की भीड़ लगने लगती है। ऐसी चीजों के शौकीनों का लीवर खराब होने का भी खतरा रहता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अस्पताल में ज्यादातर पेट रोग से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं।

 

if you love to eat burger and chowmin
डेमो पिक

इनकी संख्या में इजाफा होने पर डॉक्टर भी हैरत हैं। डॉ. शोभित भारद्वाज ने बताया कि जब पेट रोगियों से खानपान के बारे में पूछा जाता है, तो ज्यादातर मरीज चाऊमीन व मोमोज का सेवन करने की बात कहते हैं। ऐसे में उन लोगों को फास्टफूड का सेवन न करने और परहेज करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया बाजार में खुले में बिकने वाले फास्टफूड सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, इससे लीवर फेल होने का भी खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you love to eat burger and chowmin
डेमो पिक

पेट रोगियों को साफ पानी अधिक पीना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके। डॉ. शोभित भारद्वाज ने बताया कि फास्टफूड में कई ऐसी चीजें भी हैं, जो सेहत को नुकसान नहीं करती है, लेकिन खुले में बिकने से उनमें धूल, मिट्टी व मक्खियों के बैठने से वह चीजें शरीर के लिए घातक हो जाती हैं। ऐसी चीजों का सेवन लोगों को कम से कम ही करना चाहिए। 

विज्ञापन
if you love to eat burger and chowmin
डेमो पिक

लोग मुंह का स्वाद बदलने के लिए ज्यादातर लाल मिर्च की चटनी का सेवन करते हैं, जो उनकी पाचनक्रिया को कमजोर करती हैं, तो वहीं अल्सर की बीमारी का भी खतरा बना रहता है। आंत और पेट में घाव व कोलस्ट्रोल बढ़ जाता है। इससे बीपी की समस्या होने से हृदय रोग की भी संभावना बनी रहती है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, पेट में मरोड़, अचानक चक्कर आना, भूख न लगना, लीवर में संक्रमण, लीवर में सूजन आदि रोग लोगों को घेर लेता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed