फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal liquor and chemical recovered in large quantities in jalaun

जालौन: भारी मात्रा में अवैध शराब और केमिकल बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Sep 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor and chemical recovered in large quantities in jalaun
भारी मात्रा में अवैध शराब और केमिकल बरामद - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में कुठौंद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सात शातिर अंतरराज्यीय शराब तस्करों को पकड़कर उनके पास तीन डीसीएम में भरे ड्रमों में लगभग 12 हजार लीटर शराब बनाने का केमिकल, उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पकड़े गए शातिरों के पास से कार, मोबाइल, नगदी आदि बरामद हुई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसपी डा.यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए कैमिकल की कीमत लगभग 20 लाख के आसपास है। बताया कि पुलिस टीम ने कुठौंद थाना क्षेत्र जालौन औरैया हाइवे से चौथ गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन डीसीएम ड्रमों में भरा देशी शराब बनाने वाला केमिकल सहित सात लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में सतीशचंद्र चौधरी पुत्र रामराज चौधरी निवासी ग्राम सुखरौली थाना लालगंज जनपद बस्ती, अशोक कुमार पुत्र श्रीरामचंद्र राय निवासी सुरिया टरा थाना अनगार घाट जिल समस्तीपुर बिहार, जहीर खां पुत्र छोटे खां, रहीश पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम किनायां थाना ढोलना जिला काशगंज, रोहित पुत्र श्रीचंद्र जाटव निवासी ग्राम महेपे थाना सिकंदराबाद, विजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नैनाततारपुर थाना मुहाना जनपद सोनीपत हरियाणां, अंशु जाटव पुत्र खजांती लाल निवासी ग्राम व थाना महरेरा जिला एटा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से तीन डीसीएम में लदे 180 ड्रम 50 लीटर वाले व सोलह ड्रम 200 लीटर वाले ओपी केमिकल से भरे बरामद किए। वहीं पुलिस को एक ऑल्टो कार, सात मोबाइल, 16800 रुपए 199 खाली क्वार्टर सहित भारी मात्रा में उपकरण व अन्य सामग्री बरामद हुई।

एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपए से पुरस्कृत किया। टीम में कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, एसआई चंदन पांडये आदि रहे।

तो क्या दिल्ली से पकड़कर लाई गई डीसीएम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब सप्ताह भर पूर्व ही एट पुलिस ने झोपड़ी में शराब बनाने वाले तस्करों को पकड़कर जेल भेजा था। उन्हीं तस्करों ने बताया एसओजी को बताया था कि आठ सितंबर को हरियाणा से एक ट्रक चलकर अगले दिन जनपद पहुंचने वाला है। इस पर एसओजी अलर्ट थी और बताया जा रहा है कि दिल्ली के पास ही टीम ने दोनों डीसीएम अपने कब्जे में कर ली थी।

चौथ गांव में भी बनती थी शराब
पुलिस ने बताया कि जालौन टीम ने पहले दो शातिरों को जालौन औरैया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जब उन दोनों शातिरों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम चौथ में छापा मारा तो वहां से पुलिस ने पांच और तस्करों को दबोचा और भारी मात्रा में केमिकल, शराब व शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed