फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal encroachment removed from Forest Department land.

Kanpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from Forest Department land.
पुखरायां। भोगनीपुर थाना पुलिस की मंगलवार देर रात एक बजे के करीब मलासा रोड पर अकबरनगर के पास बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने पर एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग निकला। पुलिस ने महोबा निवासी एक दंपती से हुई लूट का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि पुलिस कई दिनों से लूट और छिनैती की घटनाओं के आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हांसेमऊ में दंपती से लूट करने वाले बदमाश मलासा रोड से आ रहे हैं। इस पर देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार और पुखरायां चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ चेकिंग शुरू की। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रितिक उर्फ चिप्पा निवासी हारामऊ डेरा, भोगनीपुर और फरार साथी का नाम सचिन निवासी रनियां डेरा बताया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार रितिक ने हासेमऊ में दंपती के साथ हुई लूट की घटना करना स्वीकारा है। उसके पास से दंपती से लूटा गया एंड्रायड मोबाइल, छह हजार रुपये, तमंचा, कारतूस व घटना करने में उपयोग की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महोबा थाना अजनार निवासी धर्मपाल 18 जुलाई को बाइक से पत्नी माया के साथ ससुराल अकबरपुर थाना क्षेत्र के बनारअलीपुर आ रहे थे। रात आठ बजे के करीब बदमाशों ने उन्हें हासेमऊ के पास रोक कर लूट की वारदात की थी। इस मामले में धर्मपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed