{"_id":"69308eec55301530ad09f8ee","slug":"illegal-cuts-made-as-per-convenience-endangering-the-lives-of-others-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134898-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुविधा के अनुसार बना लिए अवैध कट, दूसरों के लिए जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुविधा के अनुसार बना लिए अवैध कट, दूसरों के लिए जान का खतरा
Thu, 04 Dec 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर उरई पार करने के बाद से लेकर कानपुर देहात के भोगनीपुर तक सफर खतरे से भरा है। कई जगहों पर लोगों ने आवाजाही के लिए सुविधा के अनुसार अवैध कट बना लिए हैं। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो जिन स्थानों पर मोटर मार्केट, बाजार व पेट्रोल पंप के साथ होटल ढाबा हैं वहां पर डिवाइडर को समतल कर 30 से 50 फीट लंबाई में अवैध कट नजर आए। इनसे स्थानीय लोग आवाजाही करते दिखे। भारी वाहन भी एक लेन से दूसरे लेन में आते-जाते हैं। अब कोहरा पड़ने वाला है। ऐसे में यह अवैध कट हादसे का सबब बनेंगे। खास बात यह है कि इन अवैध कट की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
........................
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में दिए निर्देश बेअसर
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जाने का दावा किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में अवैध कट बंद कराने, ब्लैक स्पाॅट पर संकेतक लगाने के साथ इन स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए जाते रहे हैं। यातायात माह शुरू होने पर नियमों का पालन कराते हुए लोगों को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जागरूक भी किया, लेकिन इसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी और चालकों की मनमानी सड़क सुरक्षा के नियमों को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है।
....................
गायब हो गई डिवाइडर की ग्रीन बेल्ट
हाईवे सुरक्षित सफर के लिए डिवाइडर बनाए जाते हैं। साथ ही सामने से आने-वाले वाहनों की रोशनी दूसरी लेन से गुजर रहे वाहनों पर न पड़े, इस लिए ग्रीन बेल्ट बनाई जाती है। मगर कानपुर-झांसी हाईवे पर कई जगह डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट दोनों ही गायब दिखी। ऐसे में रात में सफर करने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। अवैध कट व ग्रीन बेल्ट न होने की वजह से लोग धीमी रफ्तार से निकलते हैं, उन्हें हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
.....................
सुविधा के लिए नालियां भी तोड़ दी गईं
कानपुर-झांसी हाईवे पर पानी को निकालने के लिए बनी बीच की नालियों का भी लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। इन नालियों को अवैध कट के रूप में उपयोग करके जान जोखिम में डाल रहे हैं। दिनभर में सैकड़ों ग्रामीण इन कटों से बाइक, साइकिल सवार और पैदल बेधड़क निकलकर हादसों को दावत देते रहते हैं।
...................
सीन-1
कानपुर-झांसी हाईवे पर यह चौरा गांव जाने का रास्ता है। इसी से कुछ आगे मंगलवार व शुक्रवार को बकरी बाजार लगती है। यहां पर आस पास के साथ पड़ोसी जिलों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। चौरा गांव के सामने व चौरा बाजार के सामने पेट्रोल पंप व इससे पहले ढाबा भी है। लोगों ने सहूलियत के हिसाब से डिवाइडर को समतल कर अवैध कट बना लिए हैं। बुधवार को दिन भर लोग इन अवैध कट से निकलते दिखे।
.................
सीन-2
भोगनीपुर और पिपरी के बीच का यह वह स्थान है जहां पर सड़क के दोनों ओर मोटर्स मार्केट, पेट्रोल पंप है। यहां पर करीब 50 फीट लंबाई में डिवाइडर समतल नजर आया। डिवाइडर से ग्रीन बेल्ट भी गायब दिखी। स्थानीय लोगों ने पूछने पर बताया कि इससे ट्रक एक लेन से दूसरी लेन जाते हैं, भोगनीपुर का चक्कर बचता है।
..................
सीन-3
भोगनीपुर ओवर ब्रिज से पहले कालपी की ओर एक वैध कट दिखा। इसके कुछ दूरी पर करीब 20 फीट लंबाई में डिवाइडर समतल नजर आया। इस स्थान को अवैध कट की तरह लोग इस्तेमाल करते दिखे। शाम चार बजे के करीब एक बाइक सवार भी अवैध कट से निकलते दिखे। इस स्थान पर अक्सर हादसे होते हैं।
................
सीन-4
उरई से निकल कर कालपी क्षेत्र में पहुंचने पर कई जगह अवैध कट दिखे। कालपी पुल पार करने के बाद कालपी और दौलतपुर के बीच कई जगह डिवाइडर टूटे दिखे। दौलतपुर के सामने डिवाइडर तोड़ एक अवैध कट बनाया गया था। यह कट करीब 12 फीट चौड़ा था। इससे लोग आवाजाही करते हैं। यह भी कोहरे में हादसे का कारण बन सकता है।
.......................
बयान......
हाईवे पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं, जिन स्थानों पर अवैध कट हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर जल्द बंद कराया जाएगा। सड़क मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। जहां ग्रीन बेल्ट नहीं हैं उसे भी विकसित कराया जाएगा।
- अभिषेक लोढवाल, परियोजना निदेशक एनएचएआई झांसी परिक्षेत्र