फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal construction at ganga River bank in kanpur

अवैध निर्माण गंगा किनारे वालाः केडीए के सभी एक्शन प्लान फेल, आंखें मूंदे रहे अफसर और होता रहा खेल

Fri, 17 May 2019 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 May 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction at ganga River bank in kanpur
स्टे ऑर्डर देखते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवा दी गई - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में गंगा किनारे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केडीए की ओर से बनाए गए सभी एक्शन प्लान फेल साबित हुए हैं। केडीए ने 2008 के बाद गंगा नदी के 200 मीटर के दायरे में बने निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी 2017 में की थी। इसके लिए ऐसे निर्माणों का सर्वे भी कराया गया था। सर्वे में करीब 75 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। इनके खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान का अंजाम भी केडीए की तमाम अन्य योजनाओं जैसा हुआ। तहसीलकर्मियों, सिंचाई विभाग और केडीए अभियंताओं से सेटिंग कर लोग डूब क्षेत्र में निर्माण करा रहे हैं। सिविल लाइंस जैसे पॉश एरिया में बने मकानों को फ्लैटों में बदलकर करोड़ों की कमाई हो रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2008 में कोर्ट और फिर शासन ने भी आदेश जारी कर नदी के 200 मीटर के दायरे में आ रहे निर्माणों को गिराने और इस दायरे में कोई नक्शा पास न करने के आदेश दिए थे। इसके बाद केडीए की ओर से इस आदेश को बिल्डिंग बायलॉज में अंगीकार किया गया। 2017 में केडीए ने जाजमऊ से लेकर बिठूर तक बीते दो वर्षों में बनाए गए निर्माणों की जानकारी जुटाई थी। सिर्फ सूची ही बनी, इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नए सिरे से ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

नदी के 200 मीटर के दायरे में कानपुर जेल भी आ रही है

नदी के 200 मीटर के दायरे में कानपुर जेल भी आ रही है। जेल प्रशासन ने केडीए से जेल की जमीन लेकर इसके बदले सरसौल या माती में जमीन मांगी थी। केडीए ने जेल की जमीन पर मल्टीप्लेक्स और कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने के लिए इस प्रस्ताव पर काम भी शुरू कर दिया था। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद केडीए ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इसका कारण था कि करोड़ों की जमीन लेकर केडीए यहां सिर्फ पार्क ही बना सकता था।

 

गंगा नदी के किनारे सिविल लाइंस में बनाई जा रही दो मंजिला इमारत को जमींदोज करने पर कमिश्नर कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन केडीए की अधिकारियों की टीम ने प्रवर्तन दस्ते के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। दोपहर तक मजदूर लगाकर इमारत को तोड़ने का काम चला।
 

स्टे ऑर्डर देखते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवा दी

दोपहर बाद निर्माणकर्ता राम कुमार सिंह के अधिवक्ता अश्विनी द्विवेदी मौके पर स्टे ऑर्डर की कॉपी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद केडीए के ओएसडी अलोक कुमार वर्मा ने स्टे ऑर्डर देखते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद दस्ता लौट गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों को दरकिनार कर गंगा नदी के 10 मीटर के दायरे में बनाई जा रही दो-मंजिला इमारत को गिराने की कार्रवाई बुधवार को शुरू की गई थी। पहले दिन आधी से अधिक इमारत तोड़ी दी गई थी। इमारत को पूरी तरह से जमींदोज करने के लिए बृहस्पतिवार को दस्ता पहुंचा था।


अधिवक्ता अश्वनी द्विवेदी ने बताया कि इमारत की गंगा नदी से दूरी को लेकर गलत रिपोर्ट दी गई। गंगा तट के 10 मीटर के दायरे में इमारत के पिलर कैसे खड़े हो सकते हैं। केडीए ने इसका नक्शा भी पास किया है। साथ ही सुनवाई का निर्धारित मौका दिए बिना ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। केडीए की इन अनियमितताओं के आधार पर कमिश्नर कोर्ट ने स्टे का ऑर्डर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed