फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal business was happening in Jim

जिम की आड़ में हो रहा था ये अवैध कारोबार, भंडाफोड़ होते ही हक्का बक्का रह गए लोग

Sat, 14 Jul 2018 07:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
illegal business was happening in Jim
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

यूपी के औरैया जिले में जिम की आड़ में हो रहे गोरखधंधे से पर्दा उठते ही लोग सन्न रह गए। अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने वहां 310 पेटी अवैध शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 9 लाख रुपये है।

अछल्दा थाना क्षेत्र के नहर बाजार में वीरेश उर्फ बाबा का जिम है। वैसे तो इस जिम में सेहत बनाने के उपकरण भी रखे हुए है लेकिन इसकी आड़ में वहां से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाने में तैनात एसआई पवन यादव और एसआई पप्पू सिंह ने इस जिमखाने में छापा मारकर लगभग नौ लाख रुपये की कीमत की 310 पेटी देशी अवैध शराब बरामद की है। इन पेटियों में देशी शराब की 14480 बोतलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने सभी पेटियां जब्त कर ली। हालांकि जिम संचालक वीरेश यहां से भाग निकला। एसआई पप्पू सिंह ने बताया कि बरामद की गई शराब देशी है। लंबे अरसे से यहां अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed