{"_id":"62e270f07863ca5f540208a3","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-hamirpur-two-criminals-arrested-many-equipment-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अवैध असलहे की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अवैध असलहे की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद
Thu, 28 Jul 2022 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों की रोकथाम के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कुरारा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी में दो अभियुक्तों के पास से 10 निर्मित और अर्धनिर्मित अवैध असलहों सहित कई उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध असलहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में थाना कुरारा पुलिस ने चकोठी गांव में एक शातिर आरोपी के नलकूप पर छापामारी कर अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 10 बने व अधबने असलहे व उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि बुधवार रात थाना कुरारा पुलिस ने ग्राम चकोठी में डंप बालू के पीछे राकेश सिंह के निजी नलकूप में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना पर छापा मारी की। पुलिस ने गांव निवासी नलकूप मालिका राकेश सिंह व थाना जरिया के अतरौली निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश के खिलाफ स्थानीय थाने के साथ कोतवाली में गैंगस्टर सहित 17 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक राइफल 315 बोर, दो तमंचा 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, दो तमंचा 12 बोर, चार अर्ध निर्मित तमंचा, भारी मात्रा में अवैध असलहा निर्माण के उपकरण बरामद किए हैं। छापेमारी में उनि. संजय यादव व मो.सुल्तान हेड का.तसलीम अहमद, सिपाही ओमकरन, अमित कुमार, अनुज कुमार, आशूदत्त रहे।
विज्ञापन