फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT's insulation sheet will reduce the temperature in homes by 10 degrees

Kanpur News: घरों में तापमान को 10 डिग्री तक कम करेगी आईआईटी की इन्सुलेशन शीट

Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
IIT's insulation sheet will reduce the temperature in homes by 10 degrees
कानपुर। आईआईटी कानपुर की इन्सुलेशन शीट अब घरों के तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम करेगी। शीट को मकान की छत या इमारतों की दीवारों पर लगाया जा सकेगा। तापमान कम होने से एसी भी कम चलेगा और बिजली की भी बचत होगी। विशेष तरह के कपड़े और इन्सुलेशन मैटेरियल से तैयार इस शीट को आसानी से साफ किया जा सकेगा।आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अनिमांग्सु घटक ने इस शीट को तैयार किया है। इस शीट का उपयोग संस्थान की अनुसंधान टीम ने कई भवनों में किया है। संस्थान की स्टार्टअप कंपनी गिटीटेक ने इस विशेष शीट का उत्पादन शुरू कर दिया है। शहर की कुछ औद्योगिक फैक्टरियों, पानी की टंकियों में भी इसका प्रयोग किया गया है। इस शीट की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति वर्ग फीट तक होगी। प्रो. अनिमांग्सु ने बताया कि इसे सिंथेटिक पॉलीमर की मदद से तैयार किया गया है। विशेष प्रकार के कपड़े पर इस तरह से पालीमर कोटिंग की गई है कि बाहर से आने वाली गर्मी सीधे तौर पर इन्सुलेशन शीट के दूसरी ओर नहीं जा पाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed