{"_id":"63db82805bb7be4eae7ea078","slug":"iit-will-send-proposal-to-government-to-make-artificial-diamond-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: कृत्रिम हीरा बनाने के लिए आईआईटी कानपुर सरकार को भेजेगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2023: कृत्रिम हीरा बनाने के लिए आईआईटी कानपुर सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
Thu, 02 Feb 2023 03:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर अब लैब में कृत्रिम हीरे को भी तैयार करेगा। आम बजट में इस लैब ग्रोन डायमंड (एलजीडी) को विकसित करने पर चर्चा हुई। इसकी रिसर्च का काम किसी भी आईआईटी को सौंपा जा सकता है। इसी क्रम में आईआईटी कानपुर सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन
लैब ग्रोन डायमंड पर कई देश काम कर रहे हैं, अब इसमें भारत भी शामिल हो गया है। इसकी रिसर्च करने का काम आईआईटी को सौंपा जाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, 2030 तक लैब ग्रोन डायमंड का बाजार चार लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचने का आसार है। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर का कहना है कि संस्थान के वैज्ञानिक इस तकनीक को विकसित करने में सक्षम हैं। सरकार के इस सपने को पूरा करने के लिए संस्थान पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन