फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will protect the country's power grid from cyber threats

UP: देश की पाॅवर ग्रिड को साइबर खतरों से बचाएगा आईआईटी, नेशनल पाॅवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के साथ किया एमओयू

Sat, 27 Jul 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 11:23 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर देश की पाॅवर ग्रिड को साइबर खतरों से बचाएगा। वैज्ञानिक साइबर सिक्योरिटी लैब की स्थापना करेंगे।

विज्ञापन
IIT will protect the country's power grid from cyber threats
आईआईटी और एनपीटीआई के बीच हुआ एमओयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पॉवर ग्रिड को साइबर खतरों से बचाने के लिए आईआईटी कानपुर अब शोध करेगा। इसके लिए आईआईटी और नेशनल पाॅवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने एमओयू किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य एनपीटीआई में ऑपरेशन टेक्नोलॉजी और सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन सिस्टम को महफूज रखने के लिए साइबर सिक्योरिटी लैब की स्थापना करना है।
विज्ञापन


इसके लिए आईआईटी को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह पाॅवर सिस्टम ऑपरेशन के संगठनों जैसे बिजली वितरण उपयोगिताओं या बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनियों के आईटी सिस्टम से अलग होगा। सी3आई हब में हुए कार्यक्रम में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीन प्रोफेसर तरुण गुप्ता, नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और सी3आई हब के परियोजना निदेशक प्रो. संदीप शुक्ला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि मौजूद समय में साइबर हमलों और साइबर घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हमें अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करनी चाहिए। सी3आई हब के परियोजना निदेशक प्रो. संदीप शुक्ला ने कहा कि यह लैब अत्याधुनिक होगी। डॉ. तृप्ता ने कहा कि एनटीईपी अपने कर्मियों को नवीनतम तकनीकी से लैस करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed