फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will make doctors medical experts

कानपुर: आईआईटी डॉक्टरों को बनाएगा मेडिकल एक्सपर्ट, अगले साल तक मेडिकल कॉलेज तैयार होने की उम्मीद

Tue, 15 Jun 2021 09:46 AM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jun 2021 09:46 AM IST
सार

संस्थान के उप निदेशक डॉ. एस गणेश ने बताया कि मेडिकल डिवीजन की शुरुआत आईआईटी में संचालित बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग को अतिरिक्त प्रोत्साहन देगी। उन्होंने बताया कि अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होने की उम्मीद है।    

विज्ञापन
IIT will make doctors medical experts
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी में तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में डॉक्टरों को मेडिकल एक्सपर्ट बनाया जाएगा ताकि देश में सुपर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके। इसके अगले सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। 
विज्ञापन


आईआईटी देश का पहला ऐसा संस्थान होगा जहां पर तकनीकी के साथ मेडिकल की भी पढ़ाई होगी। 22 एकड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी बनेगा। यहां पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी होगा। पहले चरण में संस्थान कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी, मेडिकल और सर्जिकल गेस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी और ऑन्कोलॉजी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन


तकनीकी सपोर्ट के साथ मेडिकल क्षेत्र में नए शोध किए जाएंगे। संस्थान के उप निदेशक डॉ. एस गणेश ने बताया कि मेडिकल डिवीजन की शुरुआत आईआईटी में संचालित बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग को अतिरिक्त प्रोत्साहन देगी। उन्होंने बताया कि अगले साल से मेडिकल कॉलेज शुरू होने की उम्मीद है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व छात्र देंगे गुरुदक्षिणा
पूर्व छात्रों ने मेडिकल कॉलेज समेत अन्य जरूरतों के लिए संस्थान को 20 करोड़ रुपये गुरुदक्षिणा देने का प्रस्ताव रखा है। पूर्व छात्रों के लिए सहयोग से संस्थान में बन रहे अस्पताल को और भी हाईटेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed