फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to protect BPCL from cyberattacks.

Kanpur News: बीपीसीएल को साइबर हमलों से बचाएगा आईआईटी

Fri, 11 Sep 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
IIT to protect BPCL from cyberattacks.
कानपुर। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अब आईआईटी कानपुर उठाएगा। इस संबंध में जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच समझौता होने की उम्मीद है। इसके बाद आईआईटी कानपुर का सी3आई हब बीपीसीएल को साइबर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना ने संस्थान के सी3आई हब का दौरा किया। उनके साथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं कॉरपोरेट स्ट्रेटजी प्रमुख सेंथिलकुमार जीआर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने हब में विकसित की जा रही साइबर सुरक्षा तकनीकों, स्टार्टअप और उद्योग केंद्रित नवाचारों की जानकारी ली। सी3आई हब के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर आनंद हांडा ने पेट्रोलियम क्षेत्र के लिए विकसित किए जा रहे साइबर सुरक्षा टूल और तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। आईआईटी अधिकारियों के अनुसार डिजिटल होते ऊर्जा क्षेत्र में साइबर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सी3आई हब पहले से पावर सेक्टर, औद्योगिक ऑटोमेशन, भारतीय पोर्ट एसोसिएशन और भिलाई स्टील प्लांट समेत कई संस्थानों को साइबर सुरक्षा उपलब्ध करा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed