फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT technology will run bullet train survey work completed

आईआईटी की तकनीक चलाएगी बुलेट ट्रेन, सर्वे का काम पूरा

Wed, 04 Sep 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु मिश्र, कानपुर
हिमांशु मिश्र, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 05:50 AM IST
सार

 
  • लिडार तकनीक कई बड़े कामों के लिए उपयोगी साबित होगी
  • तीन साल का काम 18 दिन में पूरा
  • अब गोरखपुर में बाढ़ रोकने के लिए करेंगे काम

विज्ञापन
IIT technology will run bullet train survey work completed
बुलेट ट्रेन

विस्तार

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. भारत लोहानी की तकनीक बुलेट ट्रेन के संचालन में मददगार साबित होगी। लिडार नाम की यह तकनीक बाढ़ रोकने, जंगलों की स्थिति पता करने, हाईवे प्रोजेक्ट के लिए सर्वे करने सहित अन्य कई बड़े कामों के लिए उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. लोहानी ने हाल ही में अपनी टीम के साथ बुलेट ट्रेन के लिए अहमदाबाद-मुंबई के बीच 580 किलोमीटर की दूरी के सर्वे का काम लिडार के माध्यम से पूरा कर लिया है। अब बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रो. भारत ने बताया कि हेलिकॉप्टर के नीचे लिडार को सेट कर दिया जाता है और फिर जहां-जहां से गुजरेंगे, वहां नीचे की हर स्थिति मसलन नदी, खेत, जंगल सबकी रिपोर्ट फुटेज के माध्यम से कंप्यूटर में आ जाती है। इसे देखकर आसानी से किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल का काम 18 दिन में पूरा
प्रो. लोहानी के मुताबिक अभी तक देश में मैनुअली सर्वे होता था। मसलन 580 किमी. के भौगोलिक सर्वे में कम से कम दो से तीन साल लग जाते। लेकिन यही काम लिडार के माध्यम से 17 से 18 दिनों में पूरा हो गया। यह पहले के नक्शे की तुलना में ज्यादा विश्वसनीय भी है।


अब गोरखपुर में बाढ़ रोकने के लिए करेंगे काम
प्रो. लोहानी ने बताया कि आईआईटी में 2009 में जियोनो नाम से स्टार्टअप कंपनी इंक्यूबेट की थी। तबसे इस तकनीक पर काम हो रहा था। अब गोरखपुर में बाढ़ के प्रभाव को रोकने के लिए काम करेंगे। लिडार से सर्वे कर पता किया जाएगा कि घाघरा, आमी, राप्ती, कुआनो जैसी नदियों में कितना पानी बढ़ने पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और उसका किन-किन क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed