{"_id":"67ec495591bbdee242092693","slug":"iit-students-will-learn-the-intricacies-of-electric-rail-engine-operation-kanpur-news-c-362-1-ka11006-121458-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इलेक्ट्रिक रेल इंजन संचालन की बारीकी सीखेंगे आईआईटी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इलेक्ट्रिक रेल इंजन संचालन की बारीकी सीखेंगे आईआईटी के छात्र
विज्ञापन
मल्टी डिस्पिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई) में थ्री फेज लोकोमोटिव सिम्युलेटर मॉड
- फोटो : संगठन
कानपुर।
देश में इलेक्ट्रिक रेल इंजन संचालन के तीन फरवरी 2025 को सौ साल पूरे हो गए हैं। इस पर फजलगंज स्थित मल्टी डिस्पिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई) में तीन अप्रैल को कार्यक्रम होंगे।
यहां आईआईटी व एक पब्लिक स्कूल के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। यह सभी इलेक्ट्रिक इंजन संचालन की बारीकी सीखेंगे। मुख्य अनुदेशक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नए भवन में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम होंगे।
इसके तहत 18 साल तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता होगी। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के लिए टेक्निकल क्वीज भी होगा। रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में थ्री फेज लोकोमोटिव सिम्युलेटर, ट्रिप कार, ट्रैफिक मॉडल रूम, ट्रेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल रूम आदि का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में थ्री फेज लोकोमोटिव सिम्युलेटर का मॉडल रूम भी है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन जैसा है। इससे ही लोको पायलट को इंजन संचालन व तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। गुरुवार को 40 छात्र इंजन संचालन की बारीकियां समझेंगे।