Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT opens its doors to school students; a look at research and innovation

Kanpur News: स्कूली विद्यार्थियों के लिए आईआईटी ने खोले द्वार, देखे शोध और नवाचार

Sun, 29 Nov 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
IIT opens its doors to school students; a look at research and innovation
कानपुर। सर ये डिजाइन विभाग क्या है और कैसे काम होता है। सस्टेनेबिलिटी विभाग क्या होता है। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कहां नौकरी मिलती है। स्टैटिस्टिक्स और डेटा साइंस का भविष्य क्या है। कॉग्निटिव साइंस का नाम तो पहली बार सुना है...। आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित ओपन डे-2026 में स्कूली छात्रों के यह सवाल और जिज्ञासाएं चर्चा का विषय रहीं। संस्थान की ओर से पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्कूली विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें यहां संचालित पाठ्यक्रमों, विभागों, शोध कार्यों और स्टार्टअप्स की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



छात्रों ने पारंपरिक कोर इंजीनियरिंग शाखाओं के अलावा नए और उभरते विषयों के बारे में भी जाना और अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी जुटाई। आईआईटी के टाइप-टू कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। उन्हें संस्थान में हो रहे शोध, तकनीकी नवाचार और विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान के स्टार्टअप्स, रोबोटिक्स, एस्ट्रोनॉमी क्लब और ड्रोन तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। फ्लाइट क्लब का दौरा किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में डीआरडीओ के लिए स्टीरियो कैमरा विकसित कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपनी परियोजना की जानकारी दी। स्टार्टअप एक्स टेरा रोबोटिक्स के रोबोडॉग धाव-एचवाई को देखने के लिए भी खासा उत्साह रहा। गणित और सांख्यिकी की रोचक अवधारणाओं को समझने के लिए भी छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी। विशेषज्ञों ने ताश के पत्तों की गड्डी फेंटने के गणित और रैंडमनेस की अवधारणा को उदाहरणों के जरिये समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उप निदेशक प्रो. ब्रज भूषण, आउटरीच डीन प्रो. अशोक डे, प्रो. जे. रामकुमार, प्रो. सिद्धार्थ पांडा, प्रो. विमल कुमार और प्रो. डीएलवीके प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों के सवालों का जवाब देकर कूजी ने जीता दिल

कार्यक्रम में एआई पावर्ड कंपेनियन सॉफ्ट टॉय आकर्षण का केंद्र रहा। आईआईटी एसआईआईसी के साथ काम कर रहे माही, प्रभात और आयुष ने बताया कि बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने के उद्देश्य से एआई सॉफ्ट टॉय कूजी तैयार किया गया है। यह बच्चों के सवालों के जवाब देगा। इसकी खासियत है कि यह 12 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक स्तर के अनुरूप जवाब देगा। यदि बच्चा कोई वयस्क विषय से जुड़ा सवाल पूछता है तो उसके अभिभावकों के मोबाइल पर नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। फिलहाल यह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही है। इसे अगले महीने बाजार में लॉन्च करने की तैयारी है।




छात्रों ने साझा किए अनुभव

आयोजन अद्भुत और जानकारी से भरपूर रहा। यहां एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिला। - अथर्व वर्मा, छात्र, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कल्याणपुर

विद्यार्थियों को अपने विचारों को सामने रखने का मंच मिला। कोर ब्रांच के अलावा अन्य विषयों में भी कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी मिली। - फैज आलम, छात्र, बाल निकेतन स्कूल

इलेक्ट्रॉनिक्स बर्ड कैसे बनी, उसके सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बारे में जाना। डिजाइन विभाग के बारे में जानकारी ली। - हर्षित, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन


इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा होने के नाते यहां कई नई चीजें सीखने और समझने को मिलीं, जो उनके आगे के कॅरिअर में मददगार साबित होंगी। - आकांक्षा सिंह, छात्रा, एआईटीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed