फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT launches e-master course: Online training will be available on cyber security, communication system

आईआईटी ने शुरू किए ई मास्टर कोर्स: साइबर सिक्योरिटी, कम्युनिकेशन सिस्टम पर मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Thu, 30 Sep 2021 04:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Sep 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
IIT launches e-master course: Online training will be available on cyber security, communication system
आईआईटी कानपुर
कानपुर आईआईटी अब छात्रों के साथ-साथ अब नौकरीपेशा लोगों को भी प्रशिक्षित करेगा। संस्थान ने चार ई मास्टर कोर्स शुरू किए हैं। बुधवार को निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने वर्चुअल प्रेसवार्ता करके कोर्सों की जानकारी दी।
विज्ञापन


साइबर सिक्योरिटी, कम्युनिकेशन सिस्टम, कमोडिटी मार्केट्स एंड रिस्क मैनेजमेंट और पॉवर सेक्टर रेग्यूलेशंस, इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. करंदीकर ने बताया कि इन कोर्सों से उद्योग कर्मियों, नौकरीपेशा लोगों के कौशल और ज्ञान में वृद्धि हो सकेगी।
विज्ञापन


हर पाठ्यक्रम में 60 क्रेडिट और 12 मॉड्यूल होंगे। दाखिले के लिए स्नातक में 55 प्रतिशत अंक और कम से कम दो साल तक काम करने का अनुभव होना चाहिए। एक से तीन साल की अवधि में कोर्स पूरा करना होगा। एक साल में कोर्स पूरा करने वाले को आठ लाख रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले साल दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस में दो लाख रुपये की छूट दी जाएगी। दाखिला लेने वाले वर्किंग प्रोफेशनल्स को ऑनलाइन क्लास और 15 दिन कैंपस विजिट कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट emasters.iitk.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कक्षाएं एक जनवरी 2022 से शुरू होंगी। प्रेसवार्ता में प्रो. एस गणेश, प्रो. बीवी फणी, प्रो. अमेय करकरे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed