फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur will save from cyber attack

UP News : बिजली, पानी और गैस कंपनियों को साइबर हमले से बचाएगा आईआईटी, सर्वोत्तम तकनीक बनाने वाले स्टार्टअप को मिलेंगे एक करोड़

Thu, 09 Jun 2022 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

देश में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। डीएसटी ने इस समस्या को देखते हुए देश में 16 साइबर सिक्योरिटी फिजिकल हब बनाए हैं।

विज्ञापन
IIT Kanpur will save from cyber attack
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर बिजली, पानी, गैस, तेल और अन्य सार्वजनिक संसाधन कंपनियों पर साइबर हमले रोकने का फूलप्रूफ प्लान बना रहा है। संस्थान को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) की ओर से क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मिली है। तकनीक और स्टार्टअप को डीएसटी की ओर से फंड मिलेगा।

विज्ञापन


सबसे बेहतर तकनीक बनाने वाले स्टार्टअप को एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। देश में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। डीएसटी ने इस समस्या को देखते हुए देश में 16 साइबर सिक्योरिटी फिजिकल हब बनाए हैं।
विज्ञापन


आईआईटी को क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का जिम्मा दिया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न कंपनियां अपनी तकनीक, शोध और खोज प्रदर्शित करेंगी। स्टार्टअप इनोवेशन इंक्यूबेशन सेंटर के इंचार्ज प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि हब के लिए आईआईटी से इंक्यूबेटेड 31 कंपनियों का चयन हो गया है। अन्य कंपनियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर डिफेंस ऑफ क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और प्रो. संदीप शुक्ला के निर्देशन में कंपनियां कार्य करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed