{"_id":"65263ded3863de7e4d07b0e5","slug":"iit-kanpur-will-conduct-e-masters-degree-course-in-wireless-technology-apply-till-31st-october-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur: वायरलेस टेक्नोलॉजी में कराएगा ई-मास्टर्स डिग्री कोर्स, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन...सीधे लें प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Kanpur: वायरलेस टेक्नोलॉजी में कराएगा ई-मास्टर्स डिग्री कोर्स, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन...सीधे लें प्रवेश
Wed, 11 Oct 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:48 AM IST
सार
Kanpur News: प्रतिभागियों को यह कोर्स एक से तीन वर्षों में पूरा करना है। इसमें 60 क्रेडिट, 12 मॉड्यूल उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम शामिल है। ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले पेशेवर देश के संचार भविष्य को आकार देने और निर्माण करने के लिए बहुआयामी विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर वायरलेस की तकनीक से बचने के लिए आईआईटी कानपुर अब नेक्स्ट जेनरेशन वायरलेस टेक्नोलॉजीज में ई-मास्टर डिग्री कोर्स का आयोजन कर रहा है। इस कोर्स में छात्रों के अलावा प्रोफेशनल भी दाखिला ले सकते हैं। कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। आवेदन के लिए गेट के स्कोर की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
आईआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डिजाइन किया यह कोर्स वॉयस, डेटा और मल्टीमीडिया जानकारी में विशेषज्ञता प्रदान करने में सहायता करता है। इसमें विभिन्न उद्योग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अगली पीढ़ी की वायरलेस प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, संचालन, स्थापना और अभ्यास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को यह कोर्स एक से तीन वर्षों में पूरा करना है। इसमें 60 क्रेडिट, 12 मॉड्यूल उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम शामिल है। ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले पेशेवर देश के संचार भविष्य को आकार देने और निर्माण करने के लिए बहुआयामी विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे। जनवरी 2024 से शुरू होने वाले नए बैचों के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक खुले हैं। आवेदन के लिए https://emasters.iitk.ac.in/course/masters-in-wireless-technologies पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन