फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur will be a super hub of AI and intelligent systems research and innovation will get a boost

Kanpur: आईआईटी कानपुर में बनेगा एआई और इंटेलीजेंट सिस्टम का सुपर हब, अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 01 May 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 May 2025 11:12 AM IST
सार

Kanpur News: निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि वाधवानी स्कूल ऑफ एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटेलीजेंट सिस्टम्स का शुभारंभ हो गया है। वाधवानी फाउंडेशन की मदद से कैंपस में विश्वस्तरीय शिक्षा और अनुसंधान केंद्र बनाने और समस्त देश में में 50 भागीदार केंद्रों के नेटवर्क को सशक्त बनाने का प्रयास है।

विज्ञापन
IIT Kanpur will be a super hub of AI and intelligent systems research and innovation will get a boost
आईआईटी कानपुर और वाधवानी फाउंडेशन के बीच में हुआ एमओयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआई, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिले। इसके लिए आईआईटी कानपुर को अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इंटेलीजेंट सिस्टम का सुपर हब बनाया जाएगा। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की है। इसको लेकर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और वाधवानी फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. अजय केला ने एमओयू साइन किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने देश में दो सुपर हब बनाने की घोषणा की है। इसमें एआई और इंटेलीजेंट सिस्टम का सुपर हब आईआईटी कानपुर में और बॉयोसाइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य और चिकित्सा का सुपर हब आईआईटी बांबे में बनाया जाएगा। इंटेलीजेंट सिस्टम्स विभाग के छात्रों के पहले बैच के लिए प्रवेश 2026 में शुरू होने वाला है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि वाधवानी स्कूल ऑफ एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटेलीजेंट सिस्टम्स का शुभारंभ हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन क्षेत्रों में करेंगे काम
वाधवानी फाउंडेशन की मदद से कैंपस में विश्वस्तरीय शिक्षा और अनुसंधान केंद्र बनाने और समस्त देश में में 50 भागीदार केंद्रों के नेटवर्क को सशक्त बनाने का प्रयास है। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि इस केंद्र में एक विभाग इंटेलीजेंट सिस्टम्स का और पांच प्रारंभिक अनुसंधान केंद्र शामिल हैं। ये एडवांस्ड एआई, डेवलपिंग इंटेलीजेंट सिस्टम्स, साइबर सुरक्षा और साइबर-भौतिक प्रणालियों की साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, एआई नीति और आउटरीच के क्षेत्रों में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed