Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur Super Specialty Hospital May Open in October Foreign Doctors to Provide Treatment

IIT Kanpur: अक्तूबर में शुरू हो सकता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, विदेशी डॉक्टर करेंगे इलाज, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 16 Apr 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Apr 2026 12:12 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर में 550 बेड का यदुपति सिंहानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अक्टूबर से शुरू होगा, जहां विदेशों के विशेषज्ञ गंभीर बीमारियों का इलाज और शोध करेंगे।

विज्ञापन
IIT Kanpur Super Specialty Hospital May Open in October Foreign Doctors to Provide Treatment
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब लोगों को दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आईआईटी कानपुर में गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के तहत बनने वाले यदुपति सिंहानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को अक्तूबर में शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल में जटिल बीमारियों के इलाज के साथ गंभीर बीमारियों पर शोध कार्य भी होंगे।

विज्ञापन

अस्पताल बनने के बाद चिकित्सा के पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों की पढ़ाई भी शुरू होगी। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज मिलेगा। 550 बेड का यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी के तहत संचालित होगा। पूर्व छात्रों की मदद से 30 एकड़ में गंगवाल स्कूल की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

विदेशी विशेषज्ञ भी विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में जुड़े हैं
100 करोड़ की सर्वाधिक मदद करने वाले आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल के नाम पर स्कूल का नाम रखा गया है। वहीं, पूर्व छात्र यदुपति सिंहानिया के परिवार ने भी स्कूल के तहत बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए 60 करोड़ रुपये की मदद की है। इस स्कूल में देशभर के प्रमुख विशेषज्ञों के अलावा यूएसए, जर्मनी, यूके समेत कई देशों के विशेषज्ञ भी विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन

पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू होगी
इसके अलावा आईआईटी में 50 बेड का कैंसर केयर एंड रिसर्च का विशेष सेंटर बनेगा जिसमें कैंसर से जुड़े मरीजों का इलाज होगा। मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में पीएचडी और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू होगी, इसके बाद एमबीबीएस कराने की तैयारी है। अस्पताल में सामान्य ओपीडी नहीं बल्कि कार्डियोवैस्कुलर थोरेसिस सर्जरी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी सर्जरी भी होगी।

विज्ञापन

इन कार्यक्रमों को किया जाएगा शामिल
दूसरे चरण में अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 1000 बेड किया जाना है। क्लीनिकल विभागों, केंद्रों, अनुसंधान क्षेत्रों में विस्तार, पैरामेडिकल विषयों, वैकल्पिक चिकित्सा, अस्पताल प्रबंधन, स्पोर्ट्स मेडिसन और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण को सात-10 वर्षों की अवधि में पूरा करने की योजना है।

संस्थान में गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी में बन रहे सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल को अक्तूबर में शुरू करने की तैयारी है। इसमें सिर्फ इलाज और रिसर्च का काम होगा। दूसरे चरण में परास्नातक और स्नातक की पढ़ाई होगी।  -प्रो. बृजभूषण, उपनिदेशक, आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed