फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur shines in Inter-IIT sports competitions

Kanpur News: इंटर-आईआईटी खेल प्रतियोगिताओं में आईआईटी कानपुर ने लहराया परचम

Sat, 10 Jan 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur shines in Inter-IIT sports competitions
इंटर आईआईटी खेल प्रतियोगिता में विजेता आईआईटी कानपुर की टीम।  - फोटो : संगठन
कानपुर। 58वीं इंटर आईआईटी छात्र खेल प्रतियोगिता 2025 और 30वीं इंटर आईआईटी स्टाफ खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन आईआईटी हैदराबाद में हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास और आईआईटी तिरुपति के संयुक्त सहयोग से किया गया। इसमें आईआईटी कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र वर्ग में पांचवां और स्टाफ वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में आईआईटी कानपुर के 185 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और कई पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। एथलेटिक्स में आईआईटी कानपुर का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावी रहा। करिश्मा सिंह ने महिला लॉन्ग जंप में 4.99 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतते हुए नया इंटर-आईआईटी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक, जबकि समीरा आर. नायर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में अनुकल्प राय ने 110 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता।
विज्ञापन


टीम स्पर्धाओं में पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। पुरुष लॉन टेनिस और महिला स्क्वैश टीमों ने रजत पदक अपने नाम किए। पुरुष बास्केटबॉल और पुरुष-महिला टेबल टेनिस टीमों ने कांस्य पदक जीता। वेटलिफ्टिंग में ध्रुव शेट्टी ने स्वर्ण और वेंकटेश ने रजत पदक जीतकर पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त इंटर-आईआईटी जलीय खेलकूद महोत्सव में आईआईटी कानपुर की वॉटर पोलो टीम ने कांस्य पदक जीता। अन्य खेलों में भी आईआईटी कानपुर की टीमों ने प्री-क्वार्टरफाइनल और क्वार्टरफाइनल तक पहुंचकर मजबूत प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30वें इंटर-आईआईटी स्टाफ खेलकूद महोत्सव 2025 में भी आईआईटी कानपुर के कर्मचारियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। पुरुष स्क्वैश टीम ने स्वर्ण पदक, पुरुष बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला एथलेटिक्स में अंजनी दुबे ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, जैवलिन और शॉटपुट में रजत पदक हासिल किए। कई अन्य स्पर्धाओं में स्टाफ खिलाड़ियों ने शीर्ष चार में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान खेल व शारीरिक शिक्षा समिति (एसपीईसी) के अध्यक्ष प्रो. राहुल मंगल, स्टाफ जिमखाना अध्यक्ष प्रो. श्रीनिवास धरावथ और समन्वयक तहसीन अख्तर के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed