{"_id":"58b8799f4f1c1b164f830a6e","slug":"iit-kanpur-scientist-lashed-at-gurmehr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमेहर पर बरसे आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक, ये सब कहा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमेहर पर बरसे आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक, ये सब कहा...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरमेहर को लेकर सोशल मीडिया गरम है। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक डॉ. वांशी शर्मा ने राष्ट्रवाद और गुरमेहर के बयान पर अपनी राय दी है। उन्होंने गुरमेहर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी नहीं माना है। उन्होंने कहा कि यह देश ही नहीं, बल्कि शहीदों का भी अपमान है।
डॉ. शर्मा ने यू टयूब पर अपलोड अपने वीडियो में गुरमेहर के उस वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें उसने बोला कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्द ने मारा है। गुरमेहर अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रही है, लेकिन यह शहीदों का अपमान है क्योंकि विश्वविद्यालयों में भारत तेरे टुकड़े होंगे, ईंशा अल्लाह का नारा देने वाले भारतीय नहीं हो सकते। हम भारतीय हैं और भारत का विकास चाहते हैं। ऐसे नारों के माध्यम से अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले देशभक्त तो नहीं हो सकते। गुरमेहर से उन्होंने अपने सवालों के जवाब भी मांगे हैं। क्या हम अपने घर में जाकर अपनी मां के खिलाफ बोल सकते हैं। शायद नहीं, इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर शहीदों व भारत माता का अपमान नहीं कर सकता।
उधर, गुरमेहर कौर की फिल्म मेकर राम सुब्रमण्यन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। राम वॉयस ऑफ राम फेसबुक पेज के फाउंडर हैं। इसी पेज पर गुरमेहर कौर का साल 2016 का वह वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें वह भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की मांग कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ राम सुब्रमण्यन दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के वॉलियंटर भी रह चुके हैं। बता दें कि मंगलवार को राम ने गुरमेहर कौर के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में राम ने लिखा है, कि आप अकेली नहीं हैं गुरमेहर कौर। मैं आपके साथ हूं। दिल्ली के छात्र आपके साथ हैं। दिल्ली के लोग आपके साथ हैं।’

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन