{"_id":"62b0ac082a1d9b33aa54b7c5","slug":"iit-kanpur-developed-e-coli-kit-will-tell-whether-water-is-potable-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: 199 रुपये की किट बताएगी पानी पीने लायक या नहीं, आईआईटी ने विकसित की ई-कोलाई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: 199 रुपये की किट बताएगी पानी पीने लायक या नहीं, आईआईटी ने विकसित की ई-कोलाई किट
Mon, 20 Jun 2022 10:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:49 PM IST
सार
यह किट पीने के पानी में ई-कोलाई की उपस्थिति का पता लगाती है। इसका ओडिशा में फील्ड परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आईआईटी कानपुर के पृथ्वी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक प्रो. इंद्रशेखर सेन ने पानी की जांच के लिए ई-कोलाई किट विकसित की है। 199 रुपये की यह किट कुछ ही समय में पानी में प्रदूषण के बारे में बता देगी। इससे यह पता चल जाएगा कि पानी पीने लायक है या नहीं। यह किट जल्द ही जेम पोर्टल के अलावा ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
वैज्ञानिक प्रो. सेन ने की ओर से विकसित की गई यह किट एंजाइम सब्सट्रेट पर आधारित है। यह पीने के पानी में ई-कोलाई (पानी में पाए जाने वाले नुकसानदायक बैक्टीरिया) की उपस्थिति या अनुपस्थिति का पता लगाती है। इसका ओडिशा में फील्ड परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि यह किट जल प्रदूषण से निपटने और ई-कोलाई की उपस्थिति का पता लगाने में कारगर साबित होगा। यह किट बैक्टीरिया के माध्यम से मार्कर एंजाइम का पता लगाती है। परीक्षण किट की रिपोर्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। यह किट मेक इन इंडिया तकनीक की है।
विज्ञापन