फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur Convocation, Convocation on July 3, 2127  Students will get degrees, three figures will get honorar

IIT Kanpur Convocation: तीन जुलाई को दीक्षांत समारोह, 2127 को मिलेंगी डिग्रियां, इनको मिलेगी मानद उपाधि

Sat, 01 Jul 2023 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 09:29 AM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर का 56वां दीक्षांत समारोह तीन जुलाई को संपन्न होगा। इसमें 2127 छात्रों को डिग्रियां मिलेंगी। साथ ही, फरजान आदिल को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। इसके अलावा तीन विभूतियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT Kanpur Convocation, Convocation on July 3, 2127  Students will get degrees, three figures will get honorar
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर का 56वां दीक्षांत समारोह तीन जुलाई को होगा। मुख्य अतिथि इंफोसिस के चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के अध्यक्ष डॉ. राधाकृष्णन के कोप्पिलिल करेंगे। इस बार कुल 2127 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंक और प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और पदक दिए जाएंगे। वहीं, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी, एन. चंद्रशेखरन और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को मानद उपाधि मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति स्वर्ण पदक सीएसई विभाग से फरजान आदिल बायरामजी को दिया जाएगा। निदेशक स्वर्ण पदक (चार वर्षीय यूजी कार्यक्रम) सीएसई विभाग की अनन्या गुप्ता, निदेशक स्वर्ण पदक (पांच वर्षीय यूजी कार्यक्रम) बीएसबीई विभाग के लक्ष्य रस्तोगी को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्वर्ण पदक
एमएसई विभाग की नंदिता गुप्ता को रतन स्वरूप मेमोरियल पुरस्कार और ईई विभाग से विनीत वी को डॉ. शंकर दयाल शर्मा पदक दिया गया। बता दें कि समारोह में शैक्षणिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और निदेशक स्वर्ण पदक सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

236 पीएचडी छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां
उपाधि पाने वाले कुल 2127 छात्रों में 236 छात्र पीएचडी से हैं। 15 छात्र छात्राएं एमटेक-पीएचडी (संयुक्त डिग्री) से हैं। 483 एमटेक छात्र छात्राएं से हैं, 739 बीटेक से हैं। 21 छात्र एमबीए, 16 छात्र एमडीएस से हैं। 51 छात्र एमएस (रिसर्च द्वारा), 40 छात्र पीजीपीईएक्स-वीएलएफएम से हैं।

इन पाठ्यक्रमों से भी हैं छात्र
एक छात्र (डीआईआईटी) के डिप्लोमा और 151 छात्र एमएससी दो वर्षीय पाठ्यक्रम से हैं। 18 छात्र डबल मेजर और 125 डुअल डिग्री से हैं। 14 छात्र एमएस-पीडी (डुअल डिग्री का एमएस भाग), 149 छात्र बीएस और 68 छात्र ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम से हैं।

यह रहेगा ड्रेस कोड
आईआईटी कानपुर के प्रशासन ने छात्रों के लिए क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा प्रस्तावित किया है। जबकि छात्राओं के लिए क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार या लेगिंग प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed