{"_id":"5ee12af48ebc3e42c8355452","slug":"iit-kanpur-city-news-knp5648477182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में आईआईटी का 350 वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में आईआईटी का 350 वां स्थान
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने 2021 के लिए क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 350वें स्थान पर जगह बनाई है। 2020 की रैंकिंग में आईआईटी 291वें स्थान पर था। इस बार संस्थान रैंकिंग में पिछड़ गया है।
हर साल दुनिया भर के शीर्ष एक हजार विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंकिंग जारी होती है। बुधवार को लंदन में जारी हुई रैंकिंग में पिछले नौ वर्षों से टॉप पर काबिज अमेरिका की मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर स्टैनफर्ड, तीसरे स्थान पर हावर्ड और चौथे स्थान पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी है। दुनिया की टॉप-200 की सूची में देश के तीन संस्थान शामिल हैं।
वहीं आईआईटी कानपुर देश में छठे स्थान पर है। बीते साल भी संस्थान छठे स्थान पर था। 2019 की रैंकिंग में संस्थान देश में पांचवें स्थान पर था। सूत्रों ने बताया कि आईआईटी कानपुर लगातार इनोवेटिव रिसर्च करने के बावजूद इंटरनेशनल छात्र और इंटरनेशनल फैकल्टी के अनुपात में पिछड़ जाता है। 2021 की रैंकिंग आईआईटी कानपुर की पिछले पांच वर्षों में सबसे खराब है। अभी तक आईआईटी कानपुर दुनिया के टॉप-300 संस्थानों की सूची में शामिल रहता था।