फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur after BHU tampered with girls

BHU के बाद IIT कानपुर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़,  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूरा घटनाक्रम

Wed, 27 Sep 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur after BHU tampered with girls
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छात्राओं ने शुरू की ऑनलाइन मुहिम
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बाद अब आईआईटी कानपुर में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।  छात्राओं ने स्थानीय नेता के दबाव में कल्याणपुर पुलिस और आईआईटी के सिक्योरिटी अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। आईआईटी के छात्र-छात्राओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ऑनलाइन मुहिम छेड़ दी है। पूरा घटनाक्रम फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर वायरल हो चुका है। 
विज्ञापन

 

बैडमिंटन खेल रही छात्राओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट

IIT Kanpur after BHU tampered with girls
पुलिस पर स्थानीय नेता के दबाव में एफआईआर न दर्ज करने का आरोप
घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है जब गर्ल्स हॉस्टल के लॉन में कुछ छात्राएं बैडमिंटन खेल रहीं थीं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्मार्ट मटेरियल्स, स्ट्रक्चर एंड सिस्टम लेबोरेट्री से रिसर्च कर रहे स्कॉलर हिमांशु पांडेय ने अपने फेसबुक पेज पर घटना को विस्तार से बताया है। हिमांशु के मुताबिक वह और उनकी एक दोस्त गर्ल्स हॉस्टल के बाहर ही खड़े थे। इसी दौरान वहां से एक लड़का गुजरा जिसने बैडमिंटन खेल रहीं छात्राओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। हिमांशु और उसकी दोस्त ने दौड़ाकर उस लड़के को पकड़ लिया। सिक्योरिटी गार्ड के हवाले कर दिया। सिक्योरिटी अधिकारी भी पहुंच गए। आरोपी लड़के के परिजनों को बुलाया गया तो वह गलती मानने की बजाय बोलने लगे कि बच्चा ही तो है... इसमें क्या बात है। हिमांशु का आरोप है कि जब वह अपने साथियों के साथ मामले की शिकायत कर रहे थे तो उन्हें फोन पर आरोपी के परिजनों ने किसी से बात कराई। उसने पहले तो शिकायत वापस लेने को बोला लेकिन जब वह नहीं माने तो देख लेने की धमकी देने लगा। इससे गुस्साईं लड़कियों ने कल्याणपुर में तहरीर दी लेकिन आरोप है कि वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर कल्याणपुर बीपी सिंह ने ऐसी किसी शिकायत आने से इंकार किया। कहा अगर शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन से की शिकायत 

IIT Kanpur after BHU tampered with girls
गर्ल्स हॉस्टल का मामला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता से की शिकायत
छात्रों ने मामले की शिकायत छात्र कल्याण अधिष्ठाता से भी की है। हिमांशु का कहना है कि वह और पीड़ित छात्राएं मामले में चुप नहीं रहेंगे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जबतक कार्रवाई नहीं होती वह इसके खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाते रहेंगे।

बीएचयू में एक हो सकते तो यहां क्यों नहीं
दि ओपन बुक नाम से ट्विटर पर सक्रिय आईआईटी के रिसर्च स्कॉलर सजीतम मैथ्यू ने बीएचयू में छात्राओं के प्रदर्शन की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि जब वहां लैगिंग समानता को लेकर छात्र-छात्राएं एक हो सकते हैं तो हम आईआईटी में छात्राओं के साथ हुई घटना में एक क्यों नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed