आईआईटी कानपुर में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, 27 जून को जारी होगी सीट अलॉटमेंट की पहली सूची
आईआईटी कानपुर में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले छात्र जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी-2019) की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 27 जून को सीट अलॉटमेंट की पहली सूची जारी होगी।
देश की 23 आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा ने काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 और 24 जून को मॉक सीट एलोकेशन की लिस्ट जारी की जाएगी। 27 जून को पहली लिस्ट घोषित होगी। 28 जून को छात्रों को अपने संस्थान में जाकर प्रमाणपत्र सत्यापन कराने के साथ रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद दूसरे राउंड की लिस्ट तीन जुलाई, तीसरे की छह जुलाई, चौथे की 9 जुलाई और पांचवें राउंड की लिस्ट 12 जुलाई को घोषित होगी। दाखिले के लिए कुल सात राउंड में लिस्ट जारी की जाएगी।
जोसा ने रविवार को देश की सभी 23 आईआईटी की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। आईआईटी कानपुर में इस बार 907 तय सीटों पर दाखिला होगा। वहीं लड़कियों के लिए सुपरन्यूमेररी के तहत 109 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कुल मिलाकर आईआईटी कानपुर में 1016 सीटों पर अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे।
कानपुर की विभिन्न ब्रांचों की सीटें तय
ब्रांच सीट सुपरन्यूमेररी
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 54 04
बीएसबीई 43 02
केमिकल 82 08
सिविल 116 12
कंप्यूटर साइंस 93 17
इलेक्ट्रिकल 143 23
मैटेरियल साइंस 66 08
मैकेनिकल 111 18
केमिस्ट्री 39 04
इकोनॉमिक्स 41 02
मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग 53 01
फिजिक्स 33 06
अर्थ साइंस 33 04