फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Antaragni-21, Sunidhi Chauhan reaches Kanpur

आईआईटी अंतराग्नि-21: सिंगर सुनिधि चौहान के सुरों का जादू चला, बस दीवानगी-दीवानगी ...पर आईआईटियंस हुए दीवाने

Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
सार

अंतराग्नि के बहुप्रीक्षित इवेंट ब्लिट्जक्रेग में सुनिधि के सुरों का जादू चला। सुनिधि ने देसी गर्ल, माई देसी गर्ल...., कमली कमली..., शावा शावा..., शीला की जवानी..., ओ साकी साकी..., क्रेजी किया रे... गीत सुनाकर समा बांध दिया।

विज्ञापन
IIT Antaragni-21, Sunidhi Chauhan reaches Kanpur
आईआईटी अंतराग्नि में पहुंचीं सुनिधि चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ओम शांति ओम के गाने बस दीवानगी, दीवानगी, दीवानगी है... को जैसे ही बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने गाना शुरू किया, आईआईटियंस ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया और डांस करने लगे। एक से एक शानदार गाने गाकर सुनिधि ने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। मौका था संस्थान के सबसे बड़े कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि-21 का। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। 
विज्ञापन


 रविवार को अंतराग्नि के बहुप्रीक्षित इवेंट ब्लिट्जक्रेग में सुनिधि के सुरों का जादू चला। सुनिधि ने देसी गर्ल, माई देसी गर्ल...., कमली कमली..., शावा शावा..., शीला की जवानी..., ओ साकी साकी..., क्रेजी किया रे... गीत सुनाकर समा बांध दिया। इसके बाद छात्रों के लिए साइलेंट-डिस्को का आयोजन किया गया था। इसमें खास ईयरफोन का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन


इसी ईयरफोन पर छात्रों ने डिस्को जैसा आनंद लिया। डीजे वॉर द कलर रन में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। महिला सशक्तीकरण मुद्दे पर सामाजिक कार्याकर्ता अरुणा रॉय और भारतीय महिला अधिकार कार्यकर्ता मानसी प्रधान ने चर्चा की। इसके बाद संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकेश शर्मा ने वायु प्रदूषण पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव 
एलम इंस्पायर्ड कार्यक्रम में तीन पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा किए। इक्विटी स्ट्रेटजी के प्रबंध निदेशक सह प्रमुख डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने 1977 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया था। इंडिगो पेंट्स के संस्थापक हेमंत जालान ने 1977 में केमिकल इंजीनियरिंग से स्नातक और एचजीएस फिलीपींस के सीईओ पुष्कर मिश्रा ने 1982 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक किया था।

सिनेमा जगत की बारीकियां बताईं 
ऑनलाइन कार्यक्रम डायरेक्टर्स कट में फिल्म निदेशक अभिषेक कपूर ने छात्रों को सिनेमा जगत की बारीकियों के बारे में बताया। काई पोचे, फितूर, चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक ने पर्दे के पीछे होने वाली तकनीक प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि तकनीक के साथ मिलकर बॉलीवुड को पूरी तरह से बदला जा सकता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कार्निवाल में नीदरलैंड से आईं वीणा वादक लैविनिया मीजर और जापान की नृत्यांगना यूई यूई नर्तकी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed