फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT 54th Convocation: PM Modi to honor Abhyudaya, Vasundhara, Nivedita, Yash, Priyanka

आईआईटी का 54वां दीक्षांत समारोह: अभ्युदय, वसुंधरा, निवेदिता, यश, प्रियंका को सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 26 Dec 2021 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

समारोह में 1723 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इसके अलावा प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन, पं. अजय चक्रवर्ती को मानद उपाधि दी जाएगी। इसके इलावा प्रो. जी सनथानम को सुशीला एंड कांतिलाल मेहता अवार्ड और प्रो. सुरजीत सिन्हा को गोपाल दास भंडारी मेमोरियल टीचर अवार्ड मिलेगा।

विज्ञापन
IIT 54th Convocation: PM Modi to honor Abhyudaya, Vasundhara, Nivedita, Yash, Priyanka
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में अभ्युदय पांडे, वसुंधरा राकेश, निवेदिता, यश माहेश्वरी और प्रियंका भारती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों सम्मानित करेंगे। इन पांचों विद्यार्थियों को मंच पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन सत्र में होने वाले दीक्षांत समारोह के दूसरे सत्र में दो प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया जाएगा। 28 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र अभ्युदय पांडे को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, केमिकल इंजीनियरिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की वसुंधरा राकेश को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (4 साल-यूजी प्रोग्राम), पदार्थ विज्ञान और इंजीनियरिंग की छात्रा निवेदिता को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पांच वर्षीय यूजी प्रोग्राम), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के यश माहेश्वरी को रतन स्वरूप स्मृति पुरस्कार और प्रियंका भारती को डॉ. शंकरदयाल शर्मा मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में 1723 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इसके अलावा प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन, पं. अजय चक्रवर्ती को मानद उपाधि दी जाएगी। इसके इलावा प्रो. जी सनथानम को सुशीला एंड कांतिलाल मेहता अवार्ड और प्रो. सुरजीत सिन्हा को गोपाल दास भंडारी मेमोरियल टीचर अवार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed