फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIPR Launches Moong Advisor App

विश्व दाल दिवस: आईआईपीआर ने लांच किया मूंग दाल ऐप, खासियत जान हैरान रह जाएंगे

Sun, 10 Feb 2019 06:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
IIPR Launches Moong Advisor App
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर स्थित भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) ने रविवार को विश्व दाल दिवस पर मूंग दाल के संबंध में जानकारी देने के लिए मूंग एडवाइजर नामक ऐप लांच कर दिया है। इस पर मूंग से बनने वाले पकवान, उत्पादों की प्रोसेसिंग, मूंग की वेरायटी और इसके स्थान के साथ ही नए शोधों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


ऐप पर मौसम की जानकारी भी दी जाएगी। मूंग के दाल के संबंध में हो रहे विश्व स्तरीय शोधों और इस पर काम करने वाले विज्ञानियों तथा कारोबारियों और मूंग उत्पादों के ब्रांड की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मूंग एडवाइजर ऐप आईआईपीआर के सभागार में लांच किया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग विज्ञानियों से सवाल भी पूछ सकते हैं। इस पर मूंग पर काम कर रहे शोधार्थियों और कारोबारियों के मोबाइल नंबर भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IIPR Launches Moong Advisor App
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके साथ ही विज्ञानियों के लिए भी ऐप बनाया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से विज्ञानी अपने शोध के संबंध में जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि चने पर ऐप पहले लांच हो चुका है। इसके साथ ही संस्थान में अंतरराष्ट्रीय मूंग शोध नेटवर्क की बैठक हुई।

इसमें सारे मूंग से जुड़े विभिन्न संस्थानों के विज्ञानी तथा मूंग उत्पाद बनाने वाले कारोबारी रहे। डॉ. सिंह ने बताया कि इसी साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया और एशियाई देशों की टीम संस्थान आएगी। अगले पंचवर्षीय योजना में संस्थान में हार्वस्टिंग तकनीक का विभाग खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed