फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ignore rumours and avoid inflammatory posts.

Kanpur News: अफवाहों पर ध्यान न दें, भड़काऊ पोस्ट से बचें

Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ignore rumours and avoid inflammatory posts.
मूसानगर। दुर्गा पूजा, नवरात्र और दशहरा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बृहस्पतिवार को मूसानगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी सूचना को आगे प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की हिंसा या भड़काऊ पोस्ट करने से बचें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में अकरम कुरैशी, गुल्ला चौरसिया, सुनील प्रजापति, नीरज सचान, हुब्ब लाल पाल, प्रदीप दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed