फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If your name is deleted from the voter list, you will be able to vote through Form 6.

Kanpur News: मतदाता सूची से कट गया नाम तो फार्म छह से मिलेगा मताधिकार

Mon, 29 Dec 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
If your name is deleted from the voter list, you will be able to vote through Form 6.
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची के एसआईआर में 203966 मतदाताओं के नाम सूची से कटने तय हैं। इनमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित आदि शामिल हैं। मतदाता सूची से नाम कटने पर फार्म-6 भरकर मताधिकार का मौका मिलेगा। 31 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 30 जनवरी 2026 तक आपत्तियां ली जाएंगी। 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 26 दिसंबर तक मौका दिया गया था। हालांकि जिले में गणना प्रपत्र भरने वाले 124065 मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग पूरी नहीं हो सकी है। अब इन मतदाताओं को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर नोटिस दी जाएगी। तब मैपिंग से छूटे मतदाता, 12 पहचान पत्रों में से किसी एक के साथ आवेदन कर पाएंगे। इसी आधार पर मतदाता सूची में इनका नाम जुड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं अनुपस्थित, मृतक, स्थानांतरित समेत अन्य श्रेणी वाले 203966 मतदाताओं के नाम कट गए हैं। यदि मताधिकार चाहिए तो फार्म -6 भरकर बीएलओ के पास जमा करना पड़ेगा। एक जनवरी से 30 जनवरी पर 1577 बूथों पर बीएलओ को नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 पर आवेदन का मौका है। स्थान परिवर्तन या नाम में संशोधन के लिए फार्म-8 और सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति है तो फार्म -7 भरना पड़ेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद ने बताया कि मैपिंग से छूटे 124065 मतदाताओं को 31 दिसंबर के बाद 21 फरवरी पर नोटिस दी जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा तय कोई एक पहचान पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मतदाता सूची में इनके नाम काटे नहीं जाएंगे। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में कट गया है तो फार्म -6 से मताधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
किस विधानसभा क्षेत्रों में कितनों को मिलेगा नोटिस
रसूलाबाद विधानसभा में 29494 मतदाताओं की मैपिंग छूट गई है। गणना प्रपत्र भरने के बाद इन मतदाताओं की ओर से 2003 की सूची से मिलान का कोई साक्ष्य नहीं दिया गया। अब इन्हें नोटिस दी जाएगी। इसी प्रकार अकबरपुर-रनियां विधानसभा में 35888 मतदाताओं को नोटिस दी जाएगी। सिकंदरा विधानसभा में 29763 मतदाताओं को और भोगनीपुर विधानसभा में 28920 मतदाताओं को नोटिस मिलेगी।
.........................
52118 मतदाताओं ने नहीं लौटाए गणना प्रपत्र
बीएलओ ने 4 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटना शुरू किया। इसके बाद भरे गणना प्रपत्रों को बीएलओ एप पर फीडिंग (डिजिटाइज) करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में कुल 52118 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं लौटाए। विधानसभावार ऐसे मतदाताओं की स्थिति देखे तो सबसे अधिक अकबरपुर-रनियां विधानसभा में 14278 मतदाता हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं लौटाए। रसूलाबाद विधानसभा में 13772 और सिकंदरा विधानसभा में 13334 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र नहीं लौटाए। जबकि भोगनीपुर विधानसभा में 10738 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं लौटाए। इसपर इन्हें अनुपस्थित में दर्ज कर दिया गया।
........................
सबसे अधिक मृतक भोगनीपुर विधानसभा में मिले
एसआईआर की प्रक्रिया में सबसे अधिक मृतक भोगनीपुर विधानसभा में मिले हैं। यहां सूची में दर्ज 9506 मतदाता मृतक मिले। इसके बाद रसूलाबाद विधानसभा में 9317 मतदाता मृतक पाए गए। अकबरपुर -रनियां विधानसभा में 8833 मतदाता मृतक मिले। वहीं सिकंदरा विधानसभा में 7946 मतदाता मृतक पाए गए।

......................
वर्जन............
विधानसभा मतदाता सूची का 31 दिसंबर को अनंतिम प्रकाशन होगा। 30 जनवरी 2026 तक आपत्तियां ली जाएगी। इस अवधि में मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस दी जाएगी। वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने फार्म-6(परिवर्धन), फार्म -8 (संशोधन) या फिर दर्ज नाम पर आपत्ति पर फार्म-7 (अपमार्जन) आवेदन लिए जाएंगे। - गिरवर प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed