{"_id":"5d3055ba8ebc3e6cea1765f6","slug":"if-you-have-startup-idea-opportunity-to-get-funding-up-to-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपके पास भी है स्टार्टअप का दमदार आइडिया तो पा सकते हैं 50 लाख तक का फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपके पास भी है स्टार्टअप का दमदार आइडिया तो पा सकते हैं 50 लाख तक का फंड
Thu, 18 Jul 2019 04:55 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी (मेड टेक), फार्मेसी या एग्रीकल्चर से जुड़ा कोई खास आइडिया है तो आप हासिल कर सकते हैं 50 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद। आईआईटी कानपुर ने इसके लिए विशेष बायोटेक्नोलॉजी इग्लिशिन ग्रांट (बीओजी) प्रोग्राम लांच किया है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके पास अच्छे स्टार्टअप आइडिया हैं, वह 15 अगस्त तक bioincubator@iitk.ac.in पर आवेदन कर सकता है। सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने इसे स्टार्टअप के क्षेत्र में शानदार प्रोग्राम बताया। कहा कि नए लोग जो इनोवेटिव सोच रखते हैं, वह इसमें अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
लैब और तकनीकी सुविधा भी मिलेगी
प्रो. बंदोपाध्याय ने बताया कि चयनित स्टार्टअप आइडिया को बेहतर बनाने के लिए इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ उन्हें मेंटरशिप भी प्रदान करेंगे। यही नहीं इंस्टीट्यूट के अत्याधुनिक लैब में अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने के लिए शोध कर सकेंगे। कंपनी शुरू करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
अप स्टार्टअप में जीतिए पांच लाख का इनाम
प्रो. बंदोपाध्याय के मुताबिक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर के ई-सेल ने अपस्टार्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन कराने का फैसला लिया है। यह तीन शहरों में आयोजित होगी। पहली दिल्ली में 20 को होगी, जबकि दूसरी बंगलुरु में 27 जुलाई और तीसरी कानपुर में 31 अगस्त को आयोजित होगी। इसमें भी कोई भी अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रजेंट कर सकता है। अच्छे आइडिया को तुरंत पांच लाख रुपए तक का फंड और विशेषज्ञों की ओर से मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। प्रो. बंदोपाध्याय के मुताबिक इसके लिए 25 जुलाई तक वेबसाइट upstart.ecelliitk.org पर आवेदन कर सकते हैं।