फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the workers do not get the vaccine, then the heads of the offices are not paid

कर्मियों ने टीका नहीं लगवाया तो कार्यालयाध्यक्षों को वेतन नहीं

Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
If the workers do not get the vaccine, then the heads of the offices are not paid
कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम जेपी सिंह। (विज्ञप्ति) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कार्यालय के सभी कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले कार्यालयाध्यक्षों का नवंबर माह का वेतन रोका जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम ने यह निर्देश दिए। कहा कि शत प्रतिशत कर्मियों का टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम जेपी सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सबसे पहले डीएम ने कहा कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके जतारया से कहा कि 30 नवंबर तक जिले में 10 लाख 50 हजार लोगों को कोविड टीका लग जाए। प्रथम डोज कम से कम 80 फीसदी लोगों को लग जाए। इसके अलावा छूटे लोगों में खासकर्र इंट भट्ठों पर काम करने वालों को चिह्नित कर वैक्सीनेशन कराएं। डीएम ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों का शत प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि कर्मचारियों को प्रथम व द्वितीय डोज वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र अवश्य प्रस्तुत करें। अन्यथा कार्यालयाध्यक्षों का नवंबर का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएन लावनिया ने कहा कि हर गोशाला में गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपालों की व्यवस्था की जा रही है। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल का सर्वर सुस्त है। सोमवार को 11 सौ लोगों के आवेदन कराए गए। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह व सीएमओ डॉ. एके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed