{"_id":"61a71149a64ac610253e00f3","slug":"if-the-officers-did-not-listen-then-the-people-of-mungisapur-donated-and-laid-bricks-on-the-way-akbarpur-news-knp6669874146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने नहीं सुनी तो मुंगीसापुर के लोगों ने चंदा कर रास्ते पर बिछवाईं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने नहीं सुनी तो मुंगीसापुर के लोगों ने चंदा कर रास्ते पर बिछवाईं ईंटें
विज्ञापन
मुंगीसापुर में रास्ते पर ईंटें बिछाते लोग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। कस्बे में सूरज हार्डवेयर वाली गली में जलभराव की समस्या से लोग परेशान थे। शिकायत के बाद भी ब्लॉक के अफसरों ने अनसुना किया तो लोगों ने समस्या का खुद समाधान करने की ठान ली। चंदा कर 25 हजार रुपये जुटाए। ईंट भट्ठे से अद्धा ईंटें व राबिश मंगवाकर रास्ता ऊंचा कराया है। अब लोग आसानी से आवाजाही कर पा रहे हैं।
कस्बे में सूरज हार्डवेयर वाली गली के सीसी रास्ते में करीब दो साल से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे थे। बारिश होने पर यहां काफी पानी भर जाता था। रास्ते पर जलभराव से निकलना मुश्किल होता था। लोगों ने ब्लॉक में मार्ग ठीक कराने की अर्जी दी लेकिन जलभराव की समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
सीसी रास्ते पर जलभराव से फिसलन होने पर राहगीरों के घायल होने पर मोहल्ले के लोगों ने व दुकानदारों ने बैठक कर खुद समाधान की रूपरेखा बनाई। निर्मल कुमार द्विवेदी, अन्नू माथुर, महेंद्र कोरी, वीरेंद्र नायक, लालू कटियार समेत करीब दस लोगों ने चंदा पर करीब 25 हजार रुपये जुटाए। मंगलवार को ईंट भट्ठे से 11 ट्रॉली अद्धा ईट व दो ट्रॉली राबिश मंगवाई।
विज्ञापन
पांच मजदूर लगाकर यह ईंटें व राबिश रास्ते पर डलवाई गई। इसके बाद रास्ता समतल करा दिया गया। अब ऊंचाई बढ़ने से जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। अब लोगों ने रास्ते के किनारे नाली बनाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि ग्राम सचिव व बीडीओ ने समस्या समाधान के प्रति रुचि नहीं दिखाई। इस पर चंदा कर खुद रास्ता ऊंचा करना पड़ा। ग्राम सचिव केके गौतम ने बताया कि सूरज हार्ड वेयर वाली गली में सुधार कार्य के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। मंजूरी मिलने पर नाली निर्माण व अन्य कार्य कराए जाएंगे।